Crypto Price Latest : बिटकॉइन ‘सुस्‍त’, Ether पर थोड़ा मुनाफा, Altcoins ने दिखाया दम

Crypto Price Latest : बिटकॉइन की कीमत में गिरावट मुख्य रूप से ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ती टेंशन के कारण हुई है।

Crypto Price Latest : बिटकॉइन ‘सुस्‍त’, Ether पर थोड़ा मुनाफा, Altcoins ने दिखाया दम

सोमवार को बहुत कम क्र‍िप्‍टोकरेंसी ने गिरावट देखी। बिटकॉइन के मुकाबले ईथर (Ether) को वीकेंड में प्राइस ग्रोथ मिली।

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन की कीमत में गिरावट
  • ईथर के प्राइस में थोड़ी तेजी
  • ईरान-इस्राइल टेंशन का असर
विज्ञापन
Crypto Price Latest : बिटकॉइन (Bitcoin) समेत ओवरऑल क्र‍िप्‍टो मार्केट में गुजरे वीकेंड बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। अस्थिरता के चलते कई क्र‍िप्‍टो कॉइन फायदे का सौदा नहीं बन पा रहीं। बिटकॉइन ने सोमवार 15 अप्रैल को 1.40 फीसदी के नुकसान पर कारोबार शुरू किया। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, भारत में बिटकॉइन की मौजूदा कीमत 62,897 डॉलर (लगभग 52.5 लाख रुपये) है। बिनेंस जैसे इंटरनेशल एक्सचेंजों पर BTC 67,320 डॉलर (लगभग 56 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है।

गैजेट्स360 के साथ बातचीत में मुड्रेक्स (Mudrex) के सीईओ एडुल पटेल ने कहा कि बिटकॉइन की कीमत में गिरावट मुख्य रूप से ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ती टेंशन के कारण हुई है। बिटकॉइन 60,000 डॉलर (लगभग 50 लाख रुपये) और 73,000 डॉलर (लगभग 60.9 लाख रुपये) की रेंज में नजर आ रही है। हालांकि बुल्‍स इसे 60,775 डॉलर (लगभग 50.7 लाख रुपये) के लेवल पर ड‍िफेंड कर रहे हैं।  

सोमवार को बहुत कम क्र‍िप्‍टोकरेंसी ने गिरावट देखी। बिटकॉइन के मुकाबले ईथर (Ether) को वीकेंड में प्राइस ग्रोथ मिली। 3.93 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ ETH 3,126 डॉलर (लगभग 2.60 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है। हाल के दिनों में ईथर ने भले मजबूती पाई है, लेकिन यह अपने ऑल-टाइम हाई 4,500 डॉलर (लगभग 3.75 लाख रुपये) से अभी भी बहुत दूर है। नवंबर 2021 में ईथर ने यह कामयाबी पाई थी। बिनेंस पर ETH की कीमत 3,024 डॉलर (लगभग 2.52 लाख रुपये) है।

कॉइनस्विच वेंचर्स के इन्वेस्टमेंट लीड पार्थ चतुर्वेदी ने गैजेट्स360 को बताया कि ETH का टेक्निकल एनालिसिस (+7.3 फीसदी) एक मजबूत ट्रेंड को दर्शाता है। यह भी बताता है कि ईथर का बेस्‍ट टाइम आना अभी बाकी है। कुछ एनालिस्‍ट यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि ETH 6,000 डॉलर (लगभग 5 लाख रुपये) को पार कर जाएगा। 

सोमवार को कई और क्र‍िप्‍टोकरेंसीज जैसे- Binance Coin, Solana, USD Coin, Ripple, Dogecoin और  Cardano ने प्रॉफ‍िट दर्ज किया। इसके अलावा, Avalanche, Shiba Inu, Bitcoin Cash, Polkadot, Chainlink, Polygon, Litecoin और Uniswap ने भी मामूली मुनाफा देखा।

बीते 24 घंटों में ओवरऑल क्र‍िप्‍टो मार्केट कैप ने 5.42 फीसदी का चढ़ाव देखा है। सोमवार को क्र‍िप्‍टो का मार्केट वैल्‍यूएशन 2.37 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 2,840 करोड़) रुपये पर पहुंच गया। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »