अमेरिकी चुनाव से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी, Bitcoin का प्राइस 69,000 डॉलर से ज्यादा

पिछले एक दिन में क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग दो प्रतिशत घटकर लगभग 2.25 लाख करोड़ डॉलर पर था

अमेरिकी चुनाव से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी, Bitcoin का प्राइस 69,000 डॉलर से ज्यादा

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग दो प्रतिशत घटकर लगभग 2.25 लाख करोड़ डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • Bitcoin में लगभग एक प्रतिशत की तेजी थी
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में मामूली गिरावट थी
  • अमेरिकी चुनाव के नतीजे का क्रिप्टो मार्केट पर असर हो सकता है
विज्ञापन
अमेरिका में मंगलवार को होने वाले प्रेसिडेंट के चुनाव से पहले क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में लगभग एक प्रतिशत की तेजी थी। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 69,050 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 70,167 डॉलर का था।  

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में मामूली गिरावट थी। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 2,465 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 2,754 डॉलर पर था। इसके अलावा  Tether, Binance Coin और Solana, Polkadot, Cardano, Litecoin, Chainlink और Near Protocol के प्राइस घटे हैं। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में USD Coin, Ripple, Tron और Monero शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग दो प्रतिशत कम होकर लगभग 2.25 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव के नतीजे का इंतजार किया जा रहा है। पिछले महीने बिटकॉइन नेटवर्क पर ट्रांजैक्शंस मासिक आधार पर उच्च स्तर पर पहुंची थी। इन ट्रांजैक्शंस ने दो करोड़ का आंकड़ा पार किया है। बिटकॉइन अपने उच्च स्तर के निकट है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 60 प्रतिशत से अधिक हो गई है।" क्रिप्टो एक्सचेंज Mudrex के CEO, Edul Patel ने कहा, "टेक्निकल चार्ट्स से मार्केट में मजबूती का संकेत मिल रहा है लेकिन अमेरिकी चुनाव को लेकर इनवेस्टर्स की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण होगी।" 

इस सेगमेंट में सॉफ्टवेयर कंपनियों ने भी दांव लगाना शुरू कर दिया है। MicroStrategy के बाद बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल  Microsoft भी बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट कर सकती है। कंपनी ने इसके लिए अपने शेयरहोल्डर्स से फीडबैक देने को कहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को एक फाइलिंग में इस बारे में जानकारी दी थी। इससे पहले कंपनी ने क्रिप्टो और Web3 में बिजनेस की संभावना तलाशी थी लेकिन इसने बिटकॉइन या किसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी को अपनी बैलेंस शीट में नहीं जोड़ा है। लगभग दो वर्ष पहले कंपनी ने 'डायरेक्टर ऑफ बिजनेस डिवेलपमेंट - क्रिप्टोकरेंसीज' की पोजिशन को लिस्ट किया था। इससे संकेत मिला था कि यह ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में एक्सपैंशन करना चाहती है। माइक्रोसॉफ्ट ने ब्लॉकचेन फर्म ConsenSys में भी इनवेस्टमेंट किया है। हाल ही में MicroStrategy ने बिटकॉइन में लगभग 1.1 अरब डॉलर की खरीदारी की थी। इस सॉफ्टवेयर कंपनी के पास बिटकॉइन में काफी होल्डिंग है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »