जून के आखिरी दिन भी Crypto मार्केट बेहाल, Bitcoin, Ether समेत ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसी नुकसान में

दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) और सोलाना ने क्रमशः 5.36 फीसदी और 7.71 फीसदी की गिरावट का सामना किया है।

जून के आखिरी दिन भी Crypto मार्केट बेहाल, Bitcoin, Ether समेत ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसी नुकसान में

Binance Coin, Cardano, Ripple, Polkadot, Avalanche और Polygon क्रिप्‍टोकरेंसीज ने भी नुकसान देखा है

ख़ास बातें
  • ETH 1,147 डॉलर (लगभग 90,589 रुपये) पर कारोबार कर रहा है
  • SOL की कीमत 34 डॉलर (लगभग 2,740 रुपये) है
  • मीमकॉइंस के तौर पर पॉपुलर Shiba Inu और Dogecoin ने देखा मुनाफा
विज्ञापन
क्रिप्‍टो मार्केट में छाए गिरावट के बादलों के बीच जून महीने के आखिरी दिन भी क्रिप्‍टोकरेंसीज ने नुकसान दर्ज किया है। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) को 2.27 फीसदी नुकसान का सामना करना पड़ा है। इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार इसकी कीमत 21,111 डॉलर (लगभग 16.60 लाख रुपये) हो गई है। ग्‍लोबल लेवल पर भी लगभग दो फीसदी की गिरावट BTC ने दर्ज की है। Binance और CoinMarketCap के अनुसार, BTC की मौजूदा कीमत लगभग 20,069 डॉलर (लगभग 15.80 लाख रुपये) है। हालांकि यह इकलौती क्रिप्‍टोकरेंसी नहीं है, जो नुकसान दर्ज कर रही है। 

दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) और सोलाना ने क्रमशः 5.36 फीसदी और 7.71 फीसदी की गिरावट का सामना किया है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ETH 1,147 डॉलर (लगभग 90,589 रुपये) पर कारोबार कर रहा है, वहीं SOL की कीमत 34 डॉलर (लगभग 2,740 रुपये) है।

Binance Coin, Cardano, Ripple, Polkadot, Avalanche और Polygon क्रिप्‍टोकरेंसीज ने भी नुकसान देखा है और ये सभी लिस्‍ट में BTC, ETH और SOL के साथ शामिल हो गई हैं। 

इस बीच, मीमकॉइंस के तौर पर पॉपुलर Shiba Inu और Dogecoin के साथ ही Uniswap और Cosmos ने थोड़ा मुनाफा दर्ज किया है। 

ओवरऑल क्रिप्टो मार्केट एक दिन पहले की तुलना में 892 अरब डॉलर (लगभग 70,43,820 करोड़ रुपये) तक गिर गया है। एक दिन पहले यह 929 अरब डॉलर (लगभग 73,11,028 करोड़ रुपये) पर था।

CoinDCX रिसर्च टीम ने गैजेट्स 360 को बताया है कि अभी यह जरूरी है कि स्‍टेकहोल्‍डर्स क्रिप्टो असेट्स की क्षमता पर भरोसा रखें। वह क्रिप्टो इकोसिस्‍टम के डेवलपमेंट के लिए प्रोडक्‍ट्स का निर्माण जारी रखें। क्रिप्टो मार्केट में छाई मंदी के बीच रूस की संसद ने देश में डिजिटल असेट्स और क्रिप्टोकरेंसी इशू करने वालों को टैक्‍स राहत से जुड़े कानून को मंजूरी दी है।

भारत की बात करें, तो यहां भी क्रिप्टो अडॉप्‍टेशन में वृद्धि देखी जा रही है। एशिया के सबसे बड़े तेजोस हैकाथॉन के लिए पहले तीन हफ्तों में 6,000 से अधिक लोगों ने साइन-अप किया है। इस कॉम्पिटिशन के तहत प्राइज और ग्रांट्स के तौर पर 100,000 डॉलर (लगभग 79 लाख रुपये) से अधिक जीते जा सकते हैं। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »