क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 66,940 डॉलर से ज्यादा

Ether में दो प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 3,247 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जुलाई 2024 15:52 IST
ख़ास बातें
  • Ether में दो प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था
  • Avalanche, Binance Coin, Solana, Ripple के प्राइस भी बढ़े हैं
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है

पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद क्रिप्टो मार्केट में शुक्रवार को तेजी थी। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर चार प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 66,945 डॉलर पर था। भारतीय एक्सचेंजों पर यह 53,785 डॉलर से 71,800 डॉलर की रेंज में था। 

Ether में दो प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 3,247 डॉलर पर था। भारतीय एक्सचेंजों पर यह 2,554 से 3,540 डॉलर की रेंज में ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Avalanche, Binance Coin, Solana, Ripple, Cardano, Polkadot, Chainlink और Litecoin में भी तेजी थी। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Qtum, Circuits of Value और Near Protocol शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 3.27 प्रतिशत बढ़कर 2.39 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

क्रिप्टो एक्सचेंज Giottus के CEO, Vikram Subburaj ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में मजबूत रिकवरी हुई है। इसके पीछे पॉजिटिव सेंटीमेंट और गुरुवार को एक बिटकॉइन कॉन्फ्रेंस बड़े कारण हैं।" Ether के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ( ETFs) को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इन ETFs की शुरुआत पर ट्रेडिंग एक अरब डॉलर से अधिक की रही है। हाल ही में अमेरिका में मार्केट्स रेगुलेटर ने इनकी ट्रेडिंग के लिए मंजूरी दी थी। 

भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। हाल ही में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसीज को 'करेंसी' के तौर पर माना या देखा नहीं जाता। देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। क्रिप्टो इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, मंगलवार को पेश हुए बजट में सीतारमण ने क्रिप्टोकरेंसीज का जिक्र नहीं किया। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स निराश हैं। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर चेतावनी भी दी है। इस सेगमेंट से जुड़े स्कैम के मामले भी बढ़े हैं। पिछले सप्ताह क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के एक मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट की सिक्योरिटी में सेंध लगी थी। इस एक्सचेंज से लगभग 24 करोड़ डॉलर (लगभग 1,965 करोड़ रुपये) संदिग्थ तरीके से एक नए एड्रेस पर भेजे गए हैं, जो विवादास्पद क्रिप्टो मिक्सर प्लेटफॉर्म, Tornado Cash से जुड़ा है। WazirX को इस हैकिंग की जानकारी सिक्योरिटी फर्म Cyvers के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट से मिली थी। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  3. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.