क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट, Bitcoin का प्राइस 1,06,000 डॉलर से नीचे

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में लगभग 1,06,000 डॉलर के निकट कंसॉलिडेशन हो रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 मई 2025 14:45 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस दो प्रतिशत से अधिक गिरा है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टकरेंसी Ether में लगभग 3.70 प्रतिशत का नुकसान था
  • गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, Elrond और Tether शामिल थे

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत रुकने से ट्रेड वॉर की दोबारा आशंका बनी है

पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद क्रिप्टो मार्केट में शुक्रवार को गिरावट थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस दो प्रतिशत से अधिक गिरा है। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी नुकसान था। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत रुकने से ट्रेड वॉर की आशंका बन गई है। इसका असर मार्केट्स पर पड़ रहा है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 2.80 प्रतिशत घटकर लगभग 1,05,240 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टकरेंसी Ether में लगभग 3.70 प्रतिशत का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,622 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, Elrond, Tether, Ripple, Cardano, Tron, Chainlink और Stellar शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन दो प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 3.36 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में लगभग 1,06,000 डॉलर के निकट कंसॉलिडेशन हो रहा है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत रुकने से ट्रेड वॉर की दोबारा आशंका बनी है। इसके अलावा अमेरिका में इकोनॉमी से जुड़े इंडिकेटर्स में कुछ कमजोरी से भी मार्केट में शॉर्ट-टर्म में सतर्कता बरतने की जरूरत है। अमेरिका में एक कोर्ट के टैरिफ पर रोक लगाने से अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की इकोनॉमी को मजबूत करने की योजना को झटका लगा है। ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media and Technology Group ने बिटकॉइन में लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 21,416 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया है। 

ट्रंप ने मार्च में अमेरिका में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे। ट्रंप ने जिस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं उसमें यह स्पष्ट है कि इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। Trump Media and Technology Group ने बताया है कि बिटकॉइन की इस खरीद के लिए लगभग 1.5 अरब डॉलर के शेयर्स और एक अरब डॉलर के कन्वर्टिबल नोट्स बेचे जाएंगे। ये बिटकॉइन Trump Media की बैलेंस शीट में लगभग 75.9 करोड डॉलर के कैश और शॉर्ट-टर्म इनवेस्टमेंट के साथ रखा जाएगा। इस बिटकॉइन होल्डिंग के लिए Crypto.com और Anchorage Digital कस्टडी सर्विस उपलब्ध कराएंगे। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.