Belgium में बिजनेस करने के लिए क्रिप्टो फर्मों को कराना होगा रजिस्ट्रेशन

इससे क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस के गैर कानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल और स्कैम्स के रिस्क को कम किया जा सकेगा

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 3 मई 2022 11:11 IST
ख़ास बातें
  • बेल्जियम में क्रिप्टो सेगमेंट का बड़ा हिस्सा रेगुलेटेड नहीं है
  • यह रूल मौजूदा वर्चुअल एसेट फर्मों पर भी लागू होगा
  • बहुत से देश क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने की तैयारी कर रहे हैं

बेल्जियम में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े लोगों की संख्या बढ़ रही है

बहुत से देश क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने की योजना बना रहे हैं। इसी कड़ी में बेल्जियम की सरकार ने सभी वर्चुअल एसेट फर्मों के लिए अपनी पहचान बताना अनिवार्य कर दिया है। बेल्जियम की फाइनेंशियल सर्विसेज एंड मार्केट्स अथॉरिटी (FSMA) ने ऐसी सभी फर्मों को रजिस्ट्रेशन कराने का आदेश दिया है। इससे क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस के गैर कानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल और स्कैम्स के रिस्क को कम किया जा सकेगा। 

FSMA ने एक स्टेटमेंट में बताया, "मई की शुरुआत से बेल्जियम में वर्चुअल करेंसीज से जुड़ी एक्सचेंज सर्विसेज या कस्टडी वॉलेट सर्विसेज उपलब्ध कराने के लिए FSMA के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा।" यह रूल मौजूदा वर्चुअल एसेट फर्मों पर भी लागू होगा। लगभग 1.2 करोड़ की जनसंख्या वाले बेल्जियम में टैक्स के उद्देश्यों के लिए स्पेशल टैक्स इंस्पेक्टरेट (STI) क्रिप्टोकरेंसीज की बिक्री से मिलने वाले मुनाफे को "मिसलेनियस इनकम" की कैटेगरी में रखता है। बेल्जियम में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े लोगों की संख्या बढ़ रही है। एक अनुमान के अनुसार, पिछले वर्ष बेल्जियम में लगभग 2.70 लाख लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसी थी। 

इसके अलावा इस वर्ष की शुरुआत में बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के निवासी Christophe De Beukelaer अपनी सैलरी को बिटकॉइन में कन्वर्ट करने वाले यूरोप के पहले राजनेता बने थे। बेल्जियम में क्रिप्टो सेगमेंट का बड़ा हिस्सा रेगुलेटेड नहीं है और इससे जुड़े कानून बनाने पर काम किया जा रहा है। बेल्जियम की अथॉरिटीज ने चेतावनी दी है कि वर्चुअल करेंसीज को कानूनी दर्जा नहीं मिला है। 

संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, क्युबा और सिंगापुर जैसे बहुत से देश क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े इनवेस्टर्स की सुरक्षा के लिए उपाय कर रहे हैं। अमेरिका में भी हाल ही में इस सेगमेंट से जुड़ा एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर जारी हुआ था। भारत में पिछले महीने से क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस पर टैक्स लागू हो गया है। फरवरी में बजट में क्रिप्टो ट्रेडिंग पर टैक्स लगाने की घोषणा की गई थी और इसके बाद से यह मुद्दा क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बीच विवाद का एक कारण बना है। इंडस्ट्री के बहुत से एक्सपर्ट्स और क्रिप्टो से जुड़े लोगों ने इस सेगमेंट पर प्रतिबंध लगाने के बजाय इसे रेगुलेट करने के सरकार के रवैये की प्रशंसा की है, जबकि कुछ अन्य का मानना है कि क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर टैक्स की दर को कम किया जाना चाहिए। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Tax, Belgium, Registration, Profit, Regulate, America, Government, Bitcoin
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  4. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  5. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  2. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  3. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  4. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  6. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  7. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  8. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  9. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  10. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.