क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान

Bitget को अपने सिस्टम में सेंध लगने के बारे में गुरुवार को पता चला था। इस क्रिप्टो एक्सचेंज के वॉलेट्स से 35 करोड़ डॉलर से अधिक की चोरी की गई है। इस मामले में नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के शामिल होने का शक है

क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान

इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने सभी विड्रॉल को अस्थायी तौर पर रोक दिया है

ख़ास बातें
  • इस क्रिप्टो एक्सचेंज के वॉलेट्स से 35 करोड़ डॉलर से अधिक की चोरी हुई है
  • इस मामले में नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के शामिल होने का शक है
  • Bitget ने सभी विड्रॉल को अस्थायी तौर पर रोक दिया है
विज्ञापन

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Bitget को हैकर्स ने निशाना बनाया है। Bitget को अपने सिस्टम में सेंध लगने के बारे में गुरुवार को पता चला था। इस क्रिप्टो एक्सचेंज के वॉलेट्स से 35 करोड़ डॉलर से अधिक की चोरी की गई है। इस मामले में नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के शामिल होने का शक है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हैकिंग का पता चलने के बाद Bitget ने सभी विड्रॉल को अस्थायी तौर पर रोक दिया है। इसके साथ ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों, ऑन-चेन सिक्योरिटी इंस्टीट्यूशंस और सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की मदद से इस मामले की जांच की जा रही है। Bitget ने बताया है कि उसके सेल्फ-कस्टोडियल वॉलेट पर इसका असर नहीं पड़ा है क्योंकि यह इस क्रिप्टो एक्सचेंज से अलग सिस्टम पर ऑपरेट होता है। Bitget ने बताया है कि इस नुकसान की भरपाई यूजर प्रोटेक्शन फंड से की जाएगी। इस फंड में लगभग 5,500 बिटकॉइन हैं। इन Bitcoin की मौजूदा वैल्यू 46 करोड़ डॉलर से अधिक की है। 

Bitget की CEO, Gracy Chen ने कहा कि इस हैकिंग में Ethereum, XRP Ledger, Arbitrum, Optimism और Base चेन्स शामिल हैं। इसमें ETH, XRP, BNB, USDT और कुछ अन्य टोकन्स की चोरी की गई है। ग्रेसी ने बताया कि कुछ चेन्स ने भी इस अटैक के बाद हैकर्स के वॉलेट एड्रेस को फ्रीज करने की पुष्टि की है। इस मामले में नॉर्थ कोरिया के हैकर्स शामिल हैं। अमेरिका सहित बहुत से पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का सामना कर रहे ईरान में फंड ट्रांसफर के लिए क्रिप्टो सेगमेंट एक महत्वपूर्ण जरिया बन चुका है। हालांकि, ईरान की ओर से विदेश में की जाने वाली क्रिप्टो से जुड़ी अधिकतर ट्रांजैक्शंस इन प्रतिबंधों से बचने के लिए की जाती हैं। इनमें से कुछ ट्रांजैक्शंस के उत्तर कोरिया के हैकर्स से जुड़े होने का भी पता चला है। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि ब्लॉकचेन रिसर्सर्स ने एक जांच में पाया है कि ईरान के सेंट्रल बैंक के कंट्रोल वाले दो क्रिप्टो वॉलेट्स में क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit से चुराया गया फंड मौजूद था। Bybit में हैंकिंग  के जरिए 1.5 अरब डॉलर का फंड चुराया गया था। इस मामले में नॉर्थ कोरिया के हैकर्स पर आरोप लगा था। ईरान से जुड़े क्रिप्टो वॉलेट्स में ट्रांसफर होने के बाद चुराए गए फंड को कई ट्रांजैक्शंस में विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर भेजा गया था। इनमें क्रिप्टो एक्सचेंज CoinEx भी शामिल है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »