Crypto भी नहीं बचा पाया रूस को प्रतिबंधों से! देश के प्रमुख एक्‍सचेंजों पर 50% तक गिरा वॉल्‍यूम

एक्‍सपर्ट इस आइडिया को खारिज कर चुके हैं कि क्रिप्टो का इस्तेमाल रूस को आर्थिक प्रतिबंधों से बचने में मदद करने के लिए किया जा सकता है।

Crypto भी नहीं बचा पाया रूस को प्रतिबंधों से! देश के प्रमुख एक्‍सचेंजों पर 50% तक गिरा वॉल्‍यूम

रूस का समर्थन करने के लिए क्रिप्‍टोकरेंसी या डिजिटल संपत्ति का इस्‍तेमाल ना किया जा सके, इसके लिए न्‍यू यॉर्क के प्रशासन ने ब्‍लॉकचेन पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है।

ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह बिटकॉइन (BTC) की वैल्‍यू 15 फीसदी से अधिक बढ़ गई थी
  • विशेषज्ञों ने कहा था कि ऐसा रूस के लोगों के अधिक क्रिप्‍टो खरीदने से है
  • हालांकि ऐसा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है
विज्ञापन
यूक्रेन-रूस युद्ध की वजह से यूरोपीय देश और अमेरिका रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। इसका असर रूस की अर्थव्‍यवस्‍था पर दिखाई दे रहा है। ब्लॉकचेन-विश्लेषण फर्मों के डेटा से पता चला है कि रूस में क्रिप्टो खरीदारी समेत प्रमुख एक्सचेंजों पर व्यापार लड़खड़ा गया है। इसने इस बात को भी खारिज कर दिया है कि किसी देश पर प्रतिबंध लगने की सूरत में डिजिटल संपत्ति मददगार होगी।

कॉइनटेलिग्राफ के मुताबिक, पिछले सप्ताह जब बिटकॉइन (BTC) की वैल्‍यू 15 फीसदी से अधिक बढ़ गई थी, तो इंडस्‍ट्री के कुछ विशेषज्ञों ने कहा था कि ऐसा रूस के लोगों द्वारा अधिक क्रिप्‍टोकरेंसी खरीदने की वजह से है। हालांकि ऐसा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। चैनालिसिस के आंकड़ों से पता चलता है कि गुरुवार को रूबल डिनामनेट क्रिप्टो ट्रेडिंग वॉल्यूम सिर्फ 34.1 मिलियन डॉलर था। एक हफ्ते पहले 24 फरवरी को यह 70.7 मिलियन डॉलर पर रिकॉर्ड किया गया था। इस तरह इसमें 50 फीसदी की गिरावट देखी गई है। 

इस बारे में ब्लूमबर्ग से बात करते हुए सिटीग्रुप के विश्लेषक अलेक्जेंडर सॉन्डर्स ने कहा कि अब तक रूसी वॉल्यूम कम रहा है। एक्‍सपर्ट इस आइडिया को खारिज कर चुके हैं कि क्रिप्टो का इस्तेमाल रूस को आर्थिक प्रतिबंधों से बचने में मदद करने के लिए किया जा सकता है। इसके बाद भी अमेरिका और यूरोपियन यूनियन डिजिटल असेट्स को लेकर अपनी रेगुलेटरी जांच आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि इन देशों से रूस को क्रिप्‍टो के जरिए मदद ना मिल सके। 

रूस का समर्थन करने के लिए क्रिप्‍टोकरेंसी या डिजिटल संपत्ति का इस्‍तेमाल ना किया जा सके, इसके लिए न्‍यू यॉर्क के प्रशासन ने ब्‍लॉकचेन पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है। न्‍यू यॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने 27 फरवरी को एक आदेश जारी किया। इसमें राज्य की एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वह रूसी संस्थानों और उन्हें मदद देने वाली संस्थाओं को सपोर्ट नहीं करें। 

इस बीच, शुक्रवार को बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) गिरती नज़र आई। मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी गुरुवार के दौरान 2.7 प्रतिशत की गिरावट के बाद पिछले 24 घंटों में एक बार फिर 4.76 प्रतिशत गिर गई और खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर $43,678 (लगभग 33 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रही थी। इंटरनेशनल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत पिछले 24 घंटों में 4.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ $41,726 (लगभग 31.5 लाख रुपये) थी। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin latest value) अभी भी 8.2 प्रतिशत बढ़ी है।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »