Bitcoin और Ether में दिख रही तेजी, Dogecoin में जबरदस्‍त बढ़त, जानें बाकी Cryptocurrency का हाल

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर (Ether) ने इस हफ्ते बिटकॉइन के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है।

Bitcoin और Ether में दिख रही तेजी, Dogecoin में जबरदस्‍त बढ़त, जानें बाकी Cryptocurrency का हाल

Photo Credit: Pexels/RODNAE Productions

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर ने ज्‍यादातर पॉपुलर altcoins में मजबूती दिखाई है।

ख़ास बातें
  • पिछले एक हफ्ते से ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में बेहतरी है
  • इसकी बढ़ती वैल्‍यू ने निवेशकों में भी उम्‍मीद जगाई है
  • पिछले 24 घंटों में 9.69 फीसदी की बढ़ोतरी देखी है डॉजकॉइन ने
विज्ञापन
पिछले एक हफ्ते से ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप ‘अंधेरे' से बाहर निकल रहा है। इसकी बढ़ती वैल्‍यू ने निवेशकों में भी उम्‍मीद जगाई है। उन्‍हें लगने लगा है कि 'क्रिप्टोकरेंसी विंटर' अब खत्‍म हो गया है। हालांकि बाकी दिनों की तुलना में बुधवार को बिटकॉइन (Bitcoin) का प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा। होंडुरास के सेंट्रल बैंक ने आधिकारिक तौर पर इस क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने से इनकार किया। बिटकॉइन के मूल्य में मामूली गिरावट देखी गई, लेकिन गुरुवार को चीजें बेहतर दिखाई दे रही हैं। खबर लिखे जाने तक BTC में 0.80 फीसदी की बढ़ोतरी है। इंडियन एक्सचेंज- कॉइनस्विच कुबेर पर यह 43,477 डॉलर (लगभग 33 लाख रुपये) पर बनी हुई है। 

ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 43,000 डॉलर के आसपास यानी 42,930 डॉलर (लगभग 32.5 लाख रुपये) पर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में इसमें 2.68 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। CoinGecko के आंकड़ों बताते हैं कि पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन का वैल्‍यू बेहतर रही है। 

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर (Ether) ने इस हफ्ते बिटकॉइन के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। खबर लिखते वक्‍त कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 3,070 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) है, जबकि ग्‍लोबल एक्सचेंजों में इसका मूल्‍य 3,030 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) है। इस कॉइन ने पिछले 24 घंटों में 3.51 फीसदी की बढ़त देखी है। 

CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि ईथर की वैल्‍यू पिछले एक सप्ताह में 9 फीसदी बढ़ गई है और पिछले महीने से इसकी वैल्‍यू 17.4 फीसदी मजबूत है।

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर ने ज्‍यादातर पॉपुलर altcoins में मजबूती दिखाई है। पिछले 24 घंटों में ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 2.62 प्रतिशत बढ़ गया है। बुधवार को Cardano, Solana, Polkadot, Polygon और  Uniswap जैसी क्रिप्‍टोकरेंसी ने सबसे ज्‍यादा फायदा देखा, जबकि Avalanche, Binance Coin और Terra ने भी मुनाफा दर्ज किया। 

मीम कॉइंस- शीबा इनु (Shiba Inu) और डॉजकॉइन (Dogecoin) ने भी अच्‍छा प्रदर्शन किया है। पिछले 24 घंटों में 9.69 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद डॉजकॉइन का मूल्य वर्तमान में 13 डॉलर (लगभग 10.5 रुपये) है, जबकि शीबा इनु का मूल्य $0.00025 (लगभग 0.0019 रुपये) है। यह पिछले दिन की तुलना में 4.45 प्रतिशत अधिक है।

थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद मार्केट में बेहतर हुए हालात ने निवेशकों के विश्वास को भी मजबूत किया है। वहीं बात करें क्रिप्‍टोकरेंसी के रेगुलेटरी फ्रंट की, तो दुनियाभर की सरकारें क्रिप्‍टोकरेंसी पर टैक्‍स लगाने की योजना बना रही हैं।  दूसरी ओर, रूसी संसद के निचले सदन ने डिजिटल रूबल के लिए एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह रूस की नेशनल करेंसी का ही एक डिजिटल रूप है, जिसे बैंक ऑफ रूस की ओर से जारी किया जाएगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »