Binance ने 16 हजार करोड़ से ज्यादा के Bitcoin अज्ञात वॉलेट में किए ट्रांस्फर, ट्विटर पर आई सवालों की बाढ़

एक ब्लॉकचेन ट्रैकर Whale Alert ने ट्विटर पर अपने दो मिलियन से अधिक फॉलोअर्स को Bianace के इस बड़े BTC ट्रांस्फर की चेतावनी दी।

Binance ने 16 हजार करोड़ से ज्यादा के Bitcoin अज्ञात वॉलेट में किए ट्रांस्फर, ट्विटर पर आई सवालों की बाढ़

Binance ने BTC को $2 बिलियन (लगभग 16,324 करोड़ रुपये) से अधिक ट्रांस्फर किया है

ख़ास बातें
  • BTC 127,000 को एक ट्रांजेक्शन में 'गुमनाम' वॉलेट में भेजा गया
  • Binance CEO चांगपेंग झाओ ने सभी के सवालों का दिया जवाब
  • प्रूफ-ऑफ-रिजर्व का ऑडिट के चलते उठाया गया यह कदम
विज्ञापन
Binance अपने FTX क्रिप्टो एक्सचेंज के पतन के बाद अपने प्रूफ-ऑफ-रिजर्व का ऑडिट करवा रही है। क्रिप्टो एक्सचेंज ने कुछ विवादों का सामना किया, जब यह पता चला कि BTC 127,000 को एक ट्रांजेक्शन में 'गुमनाम' वॉलेट में भेजा गया। लगभग 16,250 डॉलर (करीब 13 लाख रुपये) पर BTC ट्रेडिंग के साथ, Binance ने BTC को $2 बिलियन (लगभग 16,324 करोड़ रुपये) से अधिक ट्रांस्फर कर दिया, जिससे क्रिप्टो कम्युनिटी के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ गया।

एक ब्लॉकचेन ट्रैकर Whale Alert ने ट्विटर पर अपने दो मिलियन से अधिक फॉलोअर्स को Bianace के इस बड़े BTC ट्रांस्फर की चेतावनी दी।
 

इसके तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर Binance के ऑपरेशनल स्टेटस के बारे में पूछताछ करने वाले ट्वीट्स की बाढ़ आ गई।
 
 
 

बाइनेंस के सीईओ चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao) ने सभी के इन प्रश्नों का अंत करने के लिए खुलासा किया कि कंपनी अपने प्रूफ-ऑफ-रिजर्व ऑडिट करवा रही है। रिजर्व का प्रूफ ऐसे दस्तावेज होते हैं, जो दिखाते हैं कि एक क्रिप्टो एक्सचेंज के पास आपात स्थिति में सभी विड्रॉल को संभालने के लिए पर्याप्त एसेट्स हैं या नहीं।
 

इन BTC को जिस अज्ञात वॉलेट में भेजा गया, वो भी Binance एक्सचेंज से संबंधित बताया गया है।

Binanace के FTX एक्सचेंज के राख होने के बाद, निवेशकों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। हाल के कुछ हफ्तों में, क्रिप्टो बाजार 200 बिलियन डॉलर (लगभग 16,33,290 करोड़ रुपये) से अधिक नीचे गिरा है, जिससे कई कंपनियां और ऑपरेशन बंद हो गए हैं।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Binance, Binance CEO, Binance FTX, Bitcoin
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »