Bitcoin में गिरावट जारी रहने से क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर

सर्कुलेशन में मौजूद सभी बिटकॉइन्स के एवरेज परचेज प्राइस को बताने वाले रियलाइज्ड प्राइज के इंडिकेटर में भी कमी देखी जा रही है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जून 2022 17:34 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन लगभग 18 महीने के निचले स्तर पर है
  • इस क्रिप्टोकरेंसी में हाल में खरीदारी करने वाले नुकसान में हैं
  • कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कानून बनाने पर काम किया जा रहा है

क्रिप्टो मार्केट पर अमेरिका में इन्फ्लेशन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का ज्यादा असर पड़ा है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में गिरावट जारी रहने की आशंका है। बिटकॉइन के लॉन्ग-टर्म होल्डर्स भी अब इसके प्राइस में लगातार कमी आने से प्रेशर में हैं। सर्कुलेशन में मौजूद सभी बिटकॉइन्स के एवरेज परचेज प्राइस को बताने वाले रियलाइज्ड प्राइज के इंडिकेटर में भी कमी देखी जा रही है।

ब्लॉकचेन डेटा प्रोवाइडर  Glassnode ने बताया कि बिटकॉइन का मौजूदा प्राइस इसके लगभग 23,430 डॉलर के रियलाइज्ड प्राइस से लगभग 1,000 डॉलर कम है। Glassnode के स्ट्रैटेजिस्ट्स ने बताया, "मार्केट में मंदी का दौर लंबा खिंच सकता है। एवरेज तौर पर मार्केट अपने कॉस्ट बेसिस से कुछ ही ऊपर है। बिटकॉइन के लॉन्ग-टर्म होल्डर्स के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।" मार्केट एक्सपर्ट्स यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं क्रिप्टोकरेंसीज में जारी गिरावट से इनवेस्टर्स के किस वर्ग को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है। बिटकॉइन लगभग 18 महीने के निचले स्तर पर है। इस क्रिप्टोकरेंसी में हाल में खरीदारी करने वाले नुकसान में हैं। 

बिटकॉइन की माइनिंग करने वालों को भी एनर्जी की कॉस्ट बढ़ने सहित कुछ कारणों से प्रेशर का सामना करना पड़ रहा है। इसका भी प्राइसेज पर असर हो सकता है। क्रिप्टो लेंडिंग फर्म Celsius Network के ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाने से भी इनवेस्टर्स नाराज हैं। हालांकि, क्रिप्टो मार्केट पर अमेरिका में इन्फ्लेशन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का ज्यादा असर पड़ा है। Celsius Network ने मार्केट में खराब स्थिति के कारण एकाउंट्स के बीच ट्रांसफर और विड्रॉल पर रोक लगा दी है। यह इस सेगमेंट पर बढ़ते दबाव का संकेत है।

Celsius Network ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, "हम लिक्विडिटी और बिजनेस को मजबूत करे के लिए यह जरूरी कदम उठा रहे हैं। इसके साथ ही एसेट्स की सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। कस्टमर्स को इस दौरान रिवॉर्ड्स मिलते रहेंगे।" पिछले वर्ष के अंत में फर्म ने लगभग 75 करोड़ डॉलर का फंड हासिल किया था। यह क्रिप्टो लेंडिंग से जुड़ी बड़ी फर्मों में शामिल है। यह अपनी क्रिप्टोकरेंसीज को जमा करने वाले कस्टमर्स को इंटरेस्ट का ऑफर देती है और रिटर्न कमाने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज की लेंडिंग करती है। क्रिप्टो सेगमेंट की विशेषतौर पर अमेरिका सहित कई देशों में स्क्रूटनी बढ़ी है। पिछले कुछ महीनों में इस सेगमेंट में फ्रॉड से जुड़े मामले बढ़ने के कारण रेगुलेटर्स ने स्क्रूटनी कड़ी करने की जरूरत बताई है। कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कानून बनाने पर काम किया जा रहा है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत सरकार ने चीनी CCTV कैमरा पर लगाया प्रतिबंध, जानें क्यों
  2. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  3. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  4. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  2. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  3. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  5. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  6. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  7. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  9. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  10. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.