बिटकॉइन ने पार किया 34,650 डॉलर का लेवल, 1 दिन में प्राइस 740 डॉलर बढ़ा

Avalanche, Tether, Solana, Cardano, Litecoin, Polygon, Polkadot, Monero और Cronos में भी तेजी थी

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2023 17:14 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 34,690 डॉलर था
  • बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में भी बढ़ोतरी हुई है
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.94 प्रतिशत बढ़ा है

कुछ देशों में रेगुलेटर्स इस सेगमेंट के लिए रूल्स बना रहे हैं

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को 1.78 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 34,690 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन में लगभग 740 डॉलर की तेजी आई है। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में भी बढ़ोतरी हुई है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 0.08 प्रतिशत बढ़कर 1,793 डॉलर पर था।  Avalanche, Tether, Solana, Cardano, Litecoin, Polygon, Polkadot, Monero और Cronos में भी तेजी थी। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Binance Coin, Ripple, Litecoin, Stellar, Bitcoin SV, Neo Coin और Dash शामिल थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.94 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.28 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। 
Advertisement

CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में लगातार तेजी से अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज पर ध्यान कम हो गया है।" CoinDCX की रिसर्च टीम ने कहा, "इनवेस्टर्स मार्केट के इस दौर में रिस्क को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं और इस वजह से क्रिप्टोरेंसीज में खरीदारी बढ़ सकती है। इससे बिटकॉइन के दबदबे पर असर हो सकता है। मार्केट सेंटीमेंट काफी सकारात्मक है। PEPE जैसे मीम टोकन्स में उछाल हुआ है और पिछले एक दिन में  PEPE का प्राइस 25 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है।" बिटकॉइन और Ether दोनों के प्राइसेज 50-डे और 200-डे के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से अधिक पर ट्रेड कर रहे हैं। 

बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी मार्केट पर असर पड़ा था। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। हालांकि, RBI की ओर से क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की भी मांग की गई थी। कुछ देशों में रेगुलेटर्स इस सेगमेंट के लिए रूल्स बना रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों में कमी हो सकती है और इनवेस्टर्स का भरोसा भी बढ़ सकता है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.