Bitcoin के प्राइस में मामूली गिरावट, Ether में 2.60 प्रतिशत की तेजी

Ether का प्राइस लगभग 2.63 प्रतिशत बढ़ा है। भारतीय एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 3,725 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर 3,387 डॉलर का था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जून 2024 15:54 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन लगभग 60,145 डॉलर पर था
  • Binance Coin, Ripple, Tron और Near Protocol के प्राइस गिरे हैं
  • क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर देश में 22.5 लाख डॉलर का जुर्माना लगा था

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.91 प्रतिशत घटकर 2.28 लाख करोड़ डॉलर पर था

क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को वोलैटिलिटी थी। वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 0.29 प्रतिशत घटा है। भारतीय एक्सचेंजों पर यह लगभग 60,145 डॉलर और CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 60,145 डॉलर का था। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के 70,000 डॉलर तक वापस पहुंचने में कुछ सप्ताह लग सकते हैं। 

Ether का प्राइस लगभग 2.63 प्रतिशत बढ़ा है। भारतीय एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 3,725 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर 3,387 डॉलर का था। Avalanche, Tether, Solana, Polkadot, Litecoin, Stellar, Bitcoin SV, Cardano और Elrond में भी तेजी थी। Binance Coin, Ripple, Tron और Near Protocol के प्राइस गिरे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.91 प्रतिशत घटकर लगभग 2.28 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन ने सोमवार को 58,000 डॉलर तक जाने के बाद पिछले एक दिन में 62,000 डॉलर तक रिकवरी की है। इसके साथ ही Nvidia और Nasdaq Composite में भी रिकवरी हुई है। इन दोनों ने इस सप्ताह की शुरुआत में अप्रैल के बाद से सबसे बुरी गिरावट देखी थी।" क्रिप्टो एक्सचेंज ZebPay के ट्रेड डेस्क ने कहा, "अमेरिका में अगले महीने Ether के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को स्वीकृति मिलने की संभावना से बड़ी गिरावट होनी मुश्किल है।" 

हाल ही में क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर देश में 22.5 लाख डॉलर (लगभग 18.8 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा था। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) एक्ट का पालन नहीं करने की वजह से यह जुर्माना लगाया गया था। देश में बिजनेस के लिए क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों को इस कानून का पालन करना होता है। FIU ने एक स्टेटमेंट में बताया था कि Binance को एक नोटिस जारी कर देश के नागरिकों को PMLA कानून का पालन किए बिना सर्विस उपलब्ध कराने पर प्रश्न किए गए थे। इस नोटिस में एक्सचेंज से पूछा गया था कि इस कानून के तहत कर्तव्यों का पालन नहीं करने के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। इस पर Binance ने अपना जवाब दिया था। FIU ने कहा है कि Binance के खिलाफ आरोपों को सही पाया गया है। इसके बाद FIU के डायरेक्टर ने PMLA के सेक्शन 13 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए एक्सचेंज पर जुर्माना लगाया है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.