बिटकॉइन ने पार किया 61,000 डॉलर का लेवल, Ether का प्राइस 3,400 डॉलर से ज्यादा

क्रिप्टो मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले Ether का प्राइस 5.42 प्रतिशत बढ़कर 3,424 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 फरवरी 2024 17:00 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 61,746 डॉलर पर था
  • Ether में 5.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है
  • देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है

अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन ETF की ट्रेडिंग वॉल्यूम में हो रही बढ़ोतरी है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में तेजी जारी है। इसने 61,000 डॉलर का लेवल पार कर लिया है। पिछले एक दिन में इसमें 8.30 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसका प्राइस लगभग 61,746 डॉलर पर था। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में उछाल का बड़ा कारण अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन ETF की ट्रेडिंग वॉल्यूम में हो रही बढ़ोतरी है। 

क्रिप्टो मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले Ether में 5.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह 3,424 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Avalanche, Binance Coin, Solana, Chainlink, Polkadot, Wrapped Bitcoin और Litecoin में प्रॉफिट था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 6.90 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.3 लाख करोड़ डॉलर पर था। क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने बताया, "बिटकॉइन में पहले रकम लगाने वाले भारतीय इनवेस्टर्स प्रॉफिट में हैं। मार्केट में लालच बढ़ गया है। बिटकॉइन का लगभग 69,000 डॉलर का हाई लेवल इसके लिए अगला बड़ा रेजिस्टेंस हो सकता है।" 

कुछ बड़े देशों के नेताओं के साथ ही इनवेस्टर्स से भी क्रिप्टो मार्केट को बढ़ावा मिल रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्रिप्टोकरेंसी जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजीज से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत बताई थी। पिछले महीने अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC की ओर से बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को स्वीकृति दी गई थी। देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। 

इस महीने की शुरुआत में पेश हुए बजट से पहले क्रिप्टो इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, इंटरिम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने क्रिप्टोकरेंसीज का जिक्र नहीं किया था। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स को निराशा हुई थी। केंद्र सरकार ने लगभग डेढ़ वर्ष पहले प्रत्येक क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर एक प्रतिशत का TDS लगाया था। इसके साथ ही क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर भी 30 प्रतिशत का टैक्स लागू किया गया था। इससे क्रिप्टो की ट्रेडिंग एक्टिविटीज घटी हैं। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने भी इस सेगमेंट को लेकर चेतावनी दी है। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े स्कैम के मामले भी बढ़े हैं। 
Advertisement

 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Solana, Profit, Market, Demand, Bitcoin, Investors, Litecoin, Government, Tax
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.