क्रिप्टो मार्केट में मामूली गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 72,000 डॉलर से ज्यादा

इस सप्ताह की शुरुआत में Ether में 11 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई थी। पिछले एक दिन में इसका प्राइस घटकर 3,793 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मई 2024 16:56 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 72,182 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • Tether, Solana, Ripple, Cardano के प्राइस भी घटे हैं
  • Ether में बड़े इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है

इस सप्ताह की शुरुआत में Ether में 11 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई थी

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को 2.54 प्रतिशत का नुकसान था। इसका प्राइस लगभग 72,182 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 70,036 डॉलर पर था। बिटकॉइन की पिज्जा डे एनिवर्सरी भी मनाई जा रही है। बिटकॉइन को 2010 में इस दिन पेमेंट के वैध विकल्प का दर्जा मिला था। इससे पहला भुगतान पिज्जा खरीदने के लिए किया गया था। 

इस सप्ताह की शुरुआत में Ether में 11 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई थी। पिछले एक दिन में इसका प्राइस घटकर 3,793 डॉलर पर था। इसके अलावा Tether, Solana, Ripple, Cardano, Tron, Chainlink और Near Protocol के प्राइस घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.49 घटकर लगभग 2.6 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन पिज्जा डे क्रिप्टो से जुड़ी कम्युनिटी के लिए महत्वपूर्ण है। इससे डिजिटल फाइनेंस में एक नए सिस्टम की शुरुआत हुई थी। यह एक डिजिटल एक्सपेरिमेंट से मुख्यधारा के फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट के तौर पर बिटकॉइन की यात्रा का प्रतीक है।" Ether में मूवमेंट के बारे में ZebPay के ट्रेड डेस्क ने कहा, "Ether के प्राइस में हाल की तेजी से इसे लेकर दिलचस्पी बढ़ी है। ऑन-चेन डेटा से इसमें बड़े इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी बढ़ने का पता चल रहा है।" 

इस महीने की शुरुआत में बिटकॉइन ने ब्लॉक नंबर 8,42,241 पर एक अरब ट्रांजैक्शंस को पूरा किया था। Clark Moody के बिटकॉइन डैशबोर्ड के अनुसार, 7 मई को बिटकॉइन की कुल ट्रांजैक्शंस 1,000,701,505 थी। पहले बिटकॉइन ब्लॉक को 3 जनवरी, 2009 को माइन किया गया था। इसकी 5,603 दिन की मौजूदगी में बिटकॉइन नेटवर्क ने प्रति दिन औसत 1,78,475 ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस किया है। हालांकि, इसमें लाइटनिंग नेटवर्क के जरिए प्रोसेस की गई ट्रांजैक्शंस शामिल नहीं हैं। लाइटनिंग नेटवर्क लेयर 2 बिटकॉइन प्रोटोकॉल है जो तेजी से ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस करता है। पिछले महीने बिटकॉइन का चौथा हाविंग इवेंट हुआ था। इसके कुछ दिन बाद इसने एक दिन में 9,26,000 की सबसे अधिक ट्रांजैक्शंस दर्ज की थी। बिटकॉइन के क्रिएटर को Satoshi Nakamoto कहा जाता है। Satoshi ने 31 अक्टूबर, 2008 को पहला बिटकॉइन व्हाइटपेपर पब्लिश किया था और तब बिटकॉइन का प्राइस 0.0008 डॉलर का था। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.