क्रिप्टो मार्केट में नुकसान, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.48 प्रतिशत का नुकसान था। इसका प्राइस लगभग 3,083 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था

क्रिप्टो मार्केट में नुकसान, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा

बिटकॉइन ने 5 मई को ब्लॉक नंबर 8,42,241 पर एक अरब ट्रांजैक्शंस को पूरा किया था

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस प्राइस घटने का असर अन्य क्रिप्टोकरेंसीज पर भी पड़ा है
  • Ether में 1.48 प्रतिशत का नुकसान था
  • बिटकॉइन ने 5 मई को ब्लॉक नंबर 8,42,241 पर एक अरब ट्रांजैक्शंस पूरी की थी
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को लगभग एक प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 66,124 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसके प्राइस में अधिक कमजोरी थी और यह लगभग 62,000 डॉलर पर था। बिटकॉइन में पिछले दिन की तेजी बरकरार नहीं रही। इसके प्राइस के घटने का असर अन्य क्रिप्टोकरेंसीज पर भी पड़ा है। 

Ether में 1.48 प्रतिशत का नुकसान था। इसका प्राइस लगभग 3,083 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह 2,902 डॉलर पर था। इसके अलावा Cardano, Polkadot, Chainlink और Ripple के प्राइस घटे हैं। प्रॉफिट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Cronos, Stellar, Monero, Polygon, Tether और Iota शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.45 प्रतिशत घटकर लगभग 2.26 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinDCX की मार्केट्स टीम ने Gadgets360 को बताया, "टेक्निकल तौर पर बिटकॉइन और Ether एक रेंज में हैं। फंडिंग रेट न्यूट्रल हैं और प्राइस एक्शन मिक्स्ड है। हालांकि, ये दोनों क्रिप्टोकरेंसीज महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल्स पर हैं। अमेरिका में CPI का डेटा महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इसका मार्केट पर बड़ा असर हो सकता है।" क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने कहा, "आगामी सप्ताहों में मार्केट्स में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है और इसका बड़ा कारण इन्फ्लेशन का डेटा हो सकता है। हालांकि, फाइनेंशियल एनालिस्ट Raoul Pal का पूर्वानुमान है कि क्रिप्टो मार्केट में काफी एक्सपैंशन होगा और यह 100 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है।" 

बिटकॉइन ने 5 मई को ब्लॉक नंबर 8,42,241 पर एक अरब ट्रांजैक्शंस को पूरा किया था। Clark Moody के बिटकॉइन डैशबोर्ड के अनुसार, 7 मई को बिटकॉइन की कुल ट्रांजैक्शंस 1,000,701,505 थी। पहले बिटकॉइन ब्लॉक को 3 जनवरी, 2009 को माइन किया गया था। इसकी 5,603 दिन की मौजूदगी में बिटकॉइन नेटवर्क ने प्रति दिन औसत 1,78,475 ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस किया है। इसमें लाइटनिंग नेटवर्क के जरिए प्रोसेस की गई ट्रांजैक्शंस शामिल नहीं हैं। लाइटनिंग नेटवर्क लेयर 2 बिटकॉइन प्रोटोकॉल है जो तेजी से ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस करता है। पिछले महीने बिटकॉइन का चौथा हाविंग इवेंट हुआ था। इसके कुछ दिन बाद इसने एक दिन में 9,26,000 की सबसे अधिक ट्रांजैक्शंस दर्ज की थी। बिटकॉइन के क्रिएटर को Satoshi Nakamoto कहा जाता है। Satoshi ने 31 अक्टूबर, 2008 को पहला बिटकॉइन व्हाइटपेपर पब्लिश किया था और तब बिटकॉइन का प्राइस 0.0008 डॉलर का था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »