Bitcoin माइनिंग फर्म Rhodium की क्रिप्टो सेक्टर का पहला IPO लाने की तैयारी

इस IPO में 76.9 लाख शेयर्स 12-14 डॉलर के प्राइस पर जारी किए जाएंगे। इससे Rhodium Enterprises लगभग 10 करोड़ डॉलर जुटाना चाहती है

Bitcoin माइनिंग फर्म Rhodium की क्रिप्टो सेक्टर का पहला IPO लाने की तैयारी

यह बिटकॉइन की माइनिंग के लिए प्रॉपराइटरी टेक और लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है

ख़ास बातें
  • IPO में 76.9 लाख शेयर्स 12-14 डॉलर के प्राइस पर जारी किए जाएंगे
  • यह फर्म के पास अमेरिका के टेक्सस में माइनिंग सेंटर है
  • पिछले कुछ वर्षों में टेक्सस में बिटकॉइन माइनिंग तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
अमेरिकी बिटकॉइन माइनिंग फर्म Rhodium Enterprises ने क्रिप्टो सेक्टर का पहला इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की योजना बनाई है। इस IPO में 76.9 लाख शेयर्स 12-14 डॉलर के प्राइस पर जारी किए जाएंगे। इससे Rhodium Enterprises लगभग 10 करोड़ डॉलर जुटाना चाहती है। यह बिटकॉइन की माइनिंग के लिए प्रॉपराइटरी टेक और लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इसका लक्ष्य इस प्रोसेस की कॉस्ट को कम करना है।

Rhodium Enterprises ने अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को दी गई फाइलिंग में बताया है कि वह टेक्सस में अपनी माइनिंग साइट में 125 MW की माइनिंग पावर कैपेसिटी का इस्तेमाल करती है। CoinTelegraph की रिपोर्ट के अनुसार, IPO के बाद यह टेक्सस में दूसरी माइनिंग साइट शुरू करेगी। इससे फर्म की बिटकॉइन माइनिंग कैपेसिटी 225 MW बढ़ जाएगी। अमेरिका में टेक्सस पिछले कुछ वर्षों में बिटकॉइन माइनिंग के हब के तौर पर उभरा है। हालांकि, इससे टेक्सस में इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई पर प्रेशर भी बढ़ा है। इस वजह से इस राज्य के लोग बिटकॉइन माइनिंग का विरोध कर रहे हैं। 

Data Center Dynamics की रिपोर्ट में बताया गया है कि टेक्सस में 10 वर्ष की टैक्स में छूट, सेल्स टैक्स क्रेडिट और क्रिप्टो माइनर्स को राज्य की ओर से ट्रेनिंग जैसे इंसेंटिव दिए जा रहे हैं। इससे टेक्सस में बिटकॉइन माइनिंग में तेजी आ रही है। इससे टेक्सस के ग्रिड ऑपरेटर इलेक्ट्रिसिटी रिलायबिलिटी काउंसिल ऑफ टेक्सस (ERCOT) को इलेक्ट्रिसिटी का लोड लगभग पांच गुना बढ़ने का अनुमान है। ERCOT ने कहा है कि उसे क्रिप्टो माइनिंग और डेटा सेंटर्स के लिए लगभग 5,000 MW अधिक इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन करना होगा।

बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरंसीज की माइनिंग के लिए एडवांस्ड कंप्यूटर्स पर जटिल एल्गोरिद्म को सॉल्व करना होता है। इन कंप्यूटर्स को लगातार प्लग इन रखने की जरूरत होती है और इससे इलेक्ट्रिसिटी की खपत बढ़ जाती है। बिटकॉइन माइनिंग से इलेक्ट्रिसिटी की कमी के कारण कुछ देशों में विरोध हो रहा है और इस पर बंदिशें लगाई जा रही हैं। चीन ने इस वजह से पिछले वर्ष बिटकॉइन माइनिंग पर रोक लगा दी थी। यूरोप के देश कोसोवो ने भी हाल ही में बिटकॉइन माइनिंग पर प्रतिबंध लगाया है। ईरान में भी इलेक्ट्रिसिटी की कमी होने के कारण इस पर तीन महीने की रोक लगाई गई है। ईरान ने पिछले वर्ष भी बिटकॉइन माइनिंग पर अस्थायी रोक लगाई थी।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Mining, IPO, America, Electricity, Technology, Rhodium
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »