Bitcoin ने बनाया 1,08,200 डॉलर से अधिक का नया हाई, बाद में हुई गिरावट

हाल ही में ट्रंप के बिटकॉइन रिजर्व बनाने का संकेत देने से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस तेजी से बढ़ा था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2024 16:14 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने लगभग 1,08,260 डॉलर का नया हाई लेवल बनाया है
  • हाल ही में ट्रंप के बिटकॉइन रिजर्व बनाने का संकेत दिया था
  • इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ी है

अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप ने क्रिप्टो के लिए बड़ी योजना का संकेत दिया है

पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को गिरावट थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने लगभग 1,08,260 डॉलर का नया हाई लेवल बनाया है। हालांकि, बिटकॉइन में इसके बाद गिरावट हुई। अमेरिका में Donald Trunp की अगुवाई नई सरकार के अगले वर्ष की शुरुआत में कार्यभार संभालने के बाद क्रिप्टोकरेंसीज के हित में पॉलिसी बनने की संभावना है। 

इस रिपोर्ट को लिखे जाने पर बिटकॉइन का प्राइस इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर लगभग तीन प्रतिशत घटकर लगभग 1,04,000 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 3.70 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 3,816 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Tether, Binance Coin, Tron और Chainlink में नुकसान था। 
Advertisement

हाल ही में ट्रंप के बिटकॉइन रिजर्व बनाने का संकेत देने से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस तेजी से बढ़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसीज के हित में पॉलिसी बनाने की जानकारी दी थी। क्रिप्टोकरेंसीज के समर्थक माने जाने वाले Paul Atkins को ट्रंप ने अमेरिका के मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) का अगला चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की है। SEC में इससे पहले भी एटकिन्स ने कमिश्नर की पोजिशन पर कार्य किया है। 

बिटकॉइन में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy ने पिछले कुछ सप्ताह में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे हैं। कंपनी ने 9 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच लगभग 15,350 बिटकॉइन को लगभग 1.5 अरब डॉलर में खरीदा है। इसके लिए MicroStrategy ने प्रति बिटकॉइन 1,00,380 डॉलर से कुछ अधिक का प्राइस चुकाया है। क्रिप्टो सेगमेंट में इनवेस्टेंट बढ़ाने का कंपनी के शेयर प्राइस को भी फायदा मिला है। इस वर्ष MicroStrategy का शेयर लगभग 490 प्रतिशत बढ़ा है। हाल ही में इसे Nasdaq 100 इंडेक्स में भी शामिल किया गया था। कंपनी के पास लगभग 4,39,000 बिटकॉइन की कुल होल्डिंग है। इसके पास इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी की कुल सप्लाई का दो प्रतिशत से अधिक है। हालांकि, एक अन्य सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft ने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला किया है। हाल ही में इस कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट के खिलाफ वोट दिया था। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर, Bill Gates भी क्रिप्टो के खिलाफ हैं। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.