Bitcoin समेत Crypto मार्केट लाल से हुई हरी, MANA में 50% उछाल!

Shiba Inu और Dogecoin में भी आज महत्वपूर्ण बढ़त देखने को मिली है

Bitcoin समेत Crypto मार्केट लाल से हुई हरी, MANA में 50% उछाल!

बिटकॉइन की कीमत $32,620 (लगभग 25 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है

ख़ास बातें
  • 30 प्रतिशत की बढोत्तरी के बाद डॉजकॉइन $0.10 (लगभग 8 रुपये) पर है
  • ईथर का की कीमत $ 2,234 (लगभग 1.7 लाख रुपये) पर बनी हुई है
  • Shiba Inu की कीमत $0.000014 (लगभग 0.00109 रुपये) है
विज्ञापन
Bitcoin की कीमत रिकॉर्ड गिरावट के बाद एक दिन पहले $27,000 (लगभग 21 लाख रुपये) के स्तर पर पहुंच गई। 2020 से अब तक बिटकॉइन के लिए यह सबसे निचला स्तर था। शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को राहत की सांस मिली जब बिटकॉइन जैसी टॉप क्रिप्टोकरेंसी के लिए कीमत में सुधार के साथ बाकी ऑल्टकॉइन्स में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी दिखी। हालांकि, Terra LUNA इस बीच पूरी तरह से क्रैश हो गई। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत ग्लोबल एक्सचेंज्स पर $30,400 (लगभग 23.5 लाख रुपये) पर चल रही है। वहीं, भारतीय एक्सचेंज कॉइन स्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत $32,620 (लगभग 25 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन में 9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। 

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्लोबल एक्सचेंज्स पर भी बिटकॉइन की कीमत में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह $30,401 (लगभग 23.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। CoinGecko डेटा के मुताबिक, बिटकॉइन वीक-टू-डे वैल्यू में 16 प्रतिशत नीचे है। बिटकॉइन की राह पकड़ ईथर भी आज हरे रंग में दिख रहा है। खबर लिखने के समय पर भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का की कीमत $ 2,234 (लगभग 1.7 लाख रुपये) थी, जबकि इसका ग्लोबल प्राइस $ 2,085 (लगभग 1.6 लाख रुपये) है जो कि पिछले 24 घंटों में 10.62 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज क्रिप्टो प्राइस चार्ट अधिकतर हिस्सों में हरे रंग में नजर आ रहा है। Avalanche, Cardano, Chainlink, Polygon और Solana में आज दोहरे अंकों के साथ बढ़त देखने को मिली है। जबकि Tether, Binance USD और USDC जैसे स्टेबल कॉइन्स में नुकसान दिखाई दिया है। 

Shiba Inu और Dogecoin में भी आज महत्वपूर्ण बढ़त देखने को मिली है। वर्तमान में 30 प्रतिशत की बढोत्तरी के बाद डॉजकॉइन $0.10 (लगभग 8 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। यह बढ़ोत्तरी इस मीम क्रिप्टोकरेंसी ने पिछले 24 घंटों में हासिल की है। Shiba Inu की कीमत $0.000014 (लगभग 0.00109 रुपये) है, जो पिछले दिन की तुलना में 29.45 प्रतिशत बढ़त के साथ दर्ज की गई है। 

Terra जहां कुछ दिन पहले टॉप ग्रोथ करने वाले कॉइन्स की लिस्ट में शामिल होकर सुर्खियों में आया था, अब पूरी तरह से क्रैश होने के चलते चर्चा में है। Terraform Labs के वैरीफाइड ट्विटर अकाउंट ने कहा कि यह टेरा ब्लॉकचेन पर नई एक्विटी को रोक देगा ताकि इसके ईकोसिस्टम को और अधिक नुकसान न पहुंचे। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, Luna का प्राइस गुरूवार को शून्य हो गया, जबकि UST लगभग 10 सेंट रहा।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, latest crypto prices, Bitcoin, Ether, MANA

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »