Bitcoin में जोरदार तेजी, 96,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

पिछले कुछ सप्ताह में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की भी इस सेगमेंट में दिलचस्पी बढ़ी है। सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोस्ट्रैटेज ने बिटकॉइन की होल्डिंग को बढ़ाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2024 17:16 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरेंसी का इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर प्राइस लगभग 96,500 डॉलर पर था
  • इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की भी दिलचल्पी बढ़ी है
  • अमेरिका में नई सरकार क्रिप्टो के लिए कानून बना सकती है

सॉफ्टवेयर कंपनी MicroStrategy ने लगभग 15,400 बिटकॉइन लगभग 1.5 अरब डॉलर में खरीदे हैं

अमेरिका में जॉब्स के महत्वपूर्ण डेटा के जारी होने के बाद क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर प्राइस 1.50 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 96,500 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले महीने अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद बिटकॉइन ने नए हाई बनाए थे। 

क्रिप्टोकरेंसीज के समर्थक Paul Atkins को ट्रंप ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) का नया चीफ नियुक्त किया है। इससे अमेरिका में नई सरकार के कार्यभार संभालने पर क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाए जाने की संभावना बढ़ गई है। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की भी इस सेगमेंट में दिलचस्पी में बढ़ोतरी हुई है। सॉफ्टवेयर कंपनी MicroStrategy ने लगभग 15,400 बिटकॉइन लगभग 1.5 अरब डॉलर में खरीदे हैं। इस कंपनी के पास बिटकॉइन की पहले से बड़ी होल्डिंग है। हाल ही में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने लगभग 55,000 बिटकॉइन की खरीदारी लगभग 5.4 अरब डॉलर में की थी। SEC को एक फाइलिंग में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बताया था कि उसने 18 से 24 नवंबर के बीच लगभग 5.4 अरब डॉलर के बिटकॉइन खरीदे हैं। इसके लिए 97,862 डॉलर प्रति बिटकॉइन का औसत प्राइस चुकाया गया था। 

कंपनी ने इस खरीदारी के लिए शेयर्स की बिक्री और कन्वर्टिबल नोट्स से मिले फंड का इस्तेमाल किया था। यह कंपनी शुरुआत में कैश के बदले बिटकॉइन खरीदती थी। इसके बाद से माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बिटकॉइन खरीदने के लिए शेयर्स और कन्वर्टिबल डेट की बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर रही है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 3.40 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 3,724 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana और XRP में भी तेजी थी। मौजूदा वर्ष में बिटकॉइन का प्राइस दोगुने से अधिक बढ़ा है। ट्रंप की जीत के बाद से इसमें 40 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) को मंजूरी मिलने के बाद भी क्रिप्टो मार्केट काफी बढ़ा था। 

अमेरिका के मौजूदा प्रेसिडेंट Joe Biden की सरकार में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के खिलाफ कड़ी एन्फोर्समेंट कार्यवाही की मांग की थी। हालांकि, इन रेगुलेटर्स ने इंडस्ट्री की रेगुलेशंस बनाने की मांग को नहीं माना था। अमेरिका में ट्रंप की जीत और क्रिप्टो का समर्थन करने वाले उम्मीदवारों के कांग्रेस में पहुंचने से बिटकॉइन सहित बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस बढ़े थे। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.