Bitcoin का प्राइस बढ़ा, MicroStrategy के दोबारा बड़ी खरीदारी का संकेत

इस कंपनी ने 9 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच भी लगभग 15,350 बिटकॉइन को लगभग 1.5 अरब डॉलर में खरीदा था

Bitcoin का प्राइस बढ़ा, MicroStrategy के दोबारा बड़ी खरीदारी का संकेत

हाल ही में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने लगातार सातवें सप्ताह में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे थे

ख़ास बातें
  • इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस 130 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है
  • हाल ही में इसने 1,08,800 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था
  • माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास बिटकॉइन की बड़ी होल्डिंग है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को तेजी थी। बिटकॉइन की बड़ी होल्डिंग रखने वाली अमेरिकी कंपनी MicroStrategy ने शेयर्स इश्यू करने की योजना की जानकारी दी है। इससे MicroStrategy के बिटकॉइन की दोबारा खरीदारी करने का संकेत मिला है। 

बिटकॉइन का प्राइस 99,870 डॉलर से अधिक पर पहुंचने के बाद इस रिपोर्ट को लिखे जाने पर लगभग 98,124 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी और इसका प्राइस लगभग 3,439 डॉलर पर था। सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy की अगले वर्ष अधिक शेयर्स इश्यू कर बिटकॉइन खरीदने की घोषणा से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में तेजी आई है। इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस 130 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। हाल ही में इसने 1,08,800 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था। 

हालांकि, इसके बाद बिटकॉइन में काफी गिरावट हुई है। इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। हाल ही में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने लगातार सातवें सप्ताह में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे थे। कंपनी ने बताया था कि उसने पिछले सप्ताह 5,262 बिटकॉइन की खरीदारी की है। इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 1,06,612 डॉलर का प्राइस दिया गया है। माइक्रोस्ट्रैटेजी ने ये बिटकॉइन खरीदने के लिए लगभग 56.1 करोड़ डॉलर के शेयर्स की बिक्री की थी। इस कंपनी के पास कुल 4,44,262 बिटकॉइन हैं। इसके लिए माइक्रोस्ट्रैटेजी ने 27.7 अरब डॉलर का कुल खर्च किया है और प्रति बिटकॉइन औसत प्राइस लगभग 62,257 डॉलर का है। 

इस कंपनी ने 9 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच भी लगभग 15,350 बिटकॉइन को लगभग 1.5 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके लिए MicroStrategy ने प्रति बिटकॉइन 1,00,380 डॉलर से कुछ अधिक का प्राइस चुकाया था। क्रिप्टो सेगमेंट में इनवेस्टेंट बढ़ाने का कंपनी के शेयर को भी फायदा मिला है। इस वर्ष MicroStrategy का शेयर लगभग 480 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, इस कंपनी के शेयर्स की बिक्री कर बिटकॉइन खरीदने की स्ट्रैटेजी पर सवाल भी उठ रहे हैं। अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव के लिए प्रचार के दौरान Donald Trump ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था।  हालांकि, Federal Reserve का कहना है कि उसका बिटकॉइन का बड़ा स्टॉक बनाने की अगली सरकार की योजना में शामिल होने का इरादा नहीं है। 


 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »