क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 3 प्रतिशत बढ़ा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के प्राइस में भी बढ़ोतरी हुई। Ethereum ब्लॉकचेन के सफल अपग्रेड से Ether को फायदा मिला है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 सितंबर 2022 21:17 IST
ख़ास बातें
  • Ethereum ब्लॉकचेन के सफल अपग्रेड से Ether को फायदा मिला है
  • इससे Ethereum की एनर्जी की खपत बहुत कम होने की संभावना है
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.67 प्रतिशत बढ़कर 941.32 अरब डॉलर है

पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन ने 67,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था

पिछले कुछ सप्ताह से गिरावट के बाद क्रिप्टो मार्केट में तेजी आ रही है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में गुरुवार को लगभग तीन प्रतिशत की तेजी रही। भारतीय एक्सचेंजों पर यह लगभग 19,477 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 19,509 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के प्राइस में भी बढ़ोतरी हुई। Ethereum ब्लॉकचेन के सफल अपग्रेड से Ether को फायदा मिला है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ether लगभग 3.71 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1,335 डॉलर पर था। इस अपग्रेड में Ethereum के डिवेलपर्स ने इसके माइनिंग प्रोटोकॉल की प्रूफ-ऑफ-वर्क (PoW) सिस्टम से प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) पर दोबारा कोडिंग की है। इससे Ethereum की एनर्जी की खपत बहुत कम होने की संभावना है। इस्तेमाल के लिए रिलीज किए जाने से पहले नेटवर्क के कई टेस्ट किए गए थे। इन टेस्ट से डिवेलपर्स को अपग्रेड होने के बाद नेटवर्क के प्रदर्शन को समझने में मदद मिली थी। इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक के डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप्स को सपोर्ट मिलता है और इस वजह से अपग्रेड को लेकर सतर्कता बरती गई थी। अपग्रेड से stETH कहे जाने वाले क्रिप्टो डेरिवेटिव टोकन के इनवेस्टर्स को भी राहत मिल सकती है। 

Binance Coin, Ripple, Cardano और Solana जैसे अन्य ऑल्टकॉइन्स के प्राइस भी बढ़े हैं। मीम कॉइन्स Dogecoin में 2.23 प्रतिशत और Shiba Inu में लगभग 2.44 प्रतिशत का उछाल रहा। Dogecoin का प्राइस 0.060 डॉलर और Shiba Inu का 0.000011 डॉलर पर था। कुछ ऑल्टकॉइन्स में गिरावट भी हुई। इनमें Tether, Binance USD, Chainlink और Stellar शामिल हैं।

क्रिप्टो का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.67 प्रतिशत बढ़कर 941.32 अरब डॉलर का है। पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन ने 67,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से इसमें काफी गिरावट आई है। इसका प्राइस गिरने से इनवेस्टर्स के साथ ही इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इनवेस्टर्स को चेतावनी दी है। इससे भी मार्केट पर प्रेशर बढ़ा है। क्रिप्टो से जुड़ी कुछ फर्मों ने बैंकरप्सी के लिए भी आवेदन किया है। इसके अलावा इन फर्मों ने खर्च घटाने के लिए छंटनी जैसे उपाय भी किए हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Recovery, Bitcoin, Upgrade, Market, Ether, Coding, Blockchain, Energy, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.