Bitcoin, Ethereum और Dogecoin की कीमतों में दिखा हल्का सुधार

पिछले 24 घंटों में Bitcoin 33,000 डॉलर के स्तर से ऊपर उठने के साथ क्रिप्टोकरेंसी आज मामूली लाभ के साथ कारोबार कर रही थी।

Bitcoin, Ethereum और Dogecoin की कीमतों में दिखा हल्का सुधार

अन्य डिजिटल कॉइन जैसे Cardano, XRP पिछले 24 घंटों में लगभग 1% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

ख़ास बातें
  • Ether 1,992 डॉलर (लगभग 1.48 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा था।
  • Dogecoin भी 0.19 डॉलर (लगभग 14.6 रुपये) पर चढ़ा।
  • स्पॉट ट्रेडिंग वॉल्यूम 42.7% गिरकर 2.7 ट्रिलियन डॉलर हो गया।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी की बात होती है तो Bitcoin का नाम सबसे पहले ज़हन में आता है। इस डिजिटल कॉइन का स्तर इतना बड़ा है कि यह अकेले ही क्रिप्टोमार्केट का प्रतिनिधित्व कर सकता है। मगर पिछले कुछ दिनों से बिटकॉइन की कीमतों मे बहुत अधिक अस्थिरता देखने को मिल रही है।  पिछले 24 घंटों में Bitcoin 33,000 डॉलर के स्तर से ऊपर उठने के साथ क्रिप्टोकरेंसी आज मामूली लाभ के साथ कारोबार कर रही थी। मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 30,000 डॉलर और 40,000 डॉलर के बीच की सीमा में अटकी हुई है, जो कि 65,000 डॉलर के करीब पहुंच चुकी थी। इस साल बिटकॉइन के संघर्ष के बावजूद दुनिया की इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 2021 (साल-दर-तारीख) में लगभग 13% बढ़ी है।

CoinDesk के आंकड़ों के अनुसार Bitcoin लगभग 1% बढ़कर 32,791 डॉलर (लगभग 24.4 लाख रुपये) हो गया। जबकि ईथर 4% से अधिक बढ़ गया। हालांकि यह 2,000 डॉलर के स्तर से नीचे 1,992 डॉलर (लगभग 1.48 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर डॉगकॉइन भी 0.19 डॉलर (लगभग 14.6 रुपये) पर चढ़ा। अन्य डिजिटल कॉइन जैसे Cardano, XRP पिछले 24 घंटों में लगभग 1% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

रॉयटर्स के एक अन्य समाचार के अनुसार फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक के लिए एक डिजिटल करेंसी सेटअप करने के लिए मजबूत तर्कों में से एक यह है कि यह क्रिप्टोकरेंसी और स्थिर स्टॉक जैसे निजी विकल्पों की आवश्यकता को कम कर सकता है।

कांग्रेस की सुनवाई के दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या Fed द्वारा जारी डिजिटल करेंसी भुगतान प्रणाली में कई क्रिप्टोकरेंसी या स्थिर कॉइन्स के उभरने की तुलना में अधिक व्यवहार्य विकल्प होगा? पॉवेल ने कहा कि वह सहमत हैं। एक स्थिर कॉइन एक ऐसी क्रिप्टोकरेंसी है जो अमेरिकी डॉलर जैसी पारंपरिक करेंसी के लिए अपना मूल्य निर्धारित करने का प्रयास करती है।

प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में ट्रेडिंग वॉल्यूम जून में 40% से अधिक गिर गया। सोमवार को रिसर्च ने दिखाया कि चीन में रेगुलेटरी कार्रवाई और निराशाजनक गतिविधि के कारकों के कारण यह गिरावट आई। लंदन स्थित शोधकर्ता CryptoCompare के आंकड़ों से पता चलता है कि स्पॉट ट्रेडिंग वॉल्यूम 42.7% गिरकर 2.7 ट्रिलियन डॉलर हो गया। जिसमें डेरिवेटिव वॉल्यूम 40.7% घटकर 3.2 ट्रिलियन डॉलर हो गया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dogecoin Price, Ether Price, cryptocurrency news
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
  2. Lenovo Yoga ईयरबड्स लॉन्च हुए 36 घंटे बैटरी, 40dB ANC के साथ, जानें कीमत
  3. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  4. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  5. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  6. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  7. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  10. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »