Bitcoin, Ether में बड़ी गिरावट, Tether को छोड़ सभी पॉपुलर Altcoin लुढ़के

पिछले 24 घंटे क्रिप्टोकरेंसी बाजार के लिए बेहद अस्थिर रहे, अधिकांश टॉप क्रिप्टो मंदी के दबाव में रहे।

Bitcoin, Ether में बड़ी गिरावट, Tether को छोड़ सभी पॉपुलर Altcoin लुढ़के

बिटकॉइन फिलहाल भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 65,885 डॉलर (लगभग 49 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है।

ख़ास बातें
  • Cardano, Ripple, और Polkadot में भी गिरावट।
  • Dogecoin और Shiba Inu दोनों में क्रमश: लगभग 7% और 9% की गिरावट आई है।
  • जिनकी कीमत में इजाफा रहा उनमें IOTA, Augur और Underdog शामिल हैं।
विज्ञापन
Bitcoin की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसी स्थिति इससे पहले सितम्बर महीने में देखने को मिली थी जिस दौरान चीन ने सभी तरह की क्रिप्टो ट्रेड और माइनिंग पर बैन लगा दिया था। बिटकॉइन वर्तमान में भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 65,885 डॉलर (लगभग 49 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है, जबकि CoinMarketCap और Binance जैसे ग्लोबल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस 59,321 डॉलर (लगभग 44.2 लाख रुपये) पर बना हुआ है। खबर लिखने के एक दिन पहले बिटकॉइन में 5.42 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई। जब अक्टूबर के अंत के बाद पहली बार बिटकॉइन 60,000 डॉलर (लगभग 44.7 लाख रुपये) के निशान से नीचे गिर गया।

ज्यादातर altcoins के लिए मोटी गिरावट का भागीदार बिटकॉइन अकेला नहीं है। ईथर को भी बडा़ नुकसान हुआ है। ईथर की कीमत भी कल 6 प्रतिशत से अधिक गिर गई और इसकी कीमत 4,617 डॉलर (लगभग 3.43 लाख रुपये) थी। पिछले कुछ हफ्तों में एक पॉजीटिव ग्रोथ देखने के बाद अब नवंबर में यह इसका सबसे निचला स्तर है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि इथेरियम-आधारित क्रिप्टोकरेंसी CoinMarketCap जैसे ग्लोबल एक्सचेंजों पर 4,209 डॉलर (लगभग 3.1 लाख रुपये) पर बहुत कम आंकी गई है। यह दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक बड़ी गिरावट है जो एक हफ्ते पहले ही एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है।

"पिछले 24 घंटे क्रिप्टोकरेंसी बाजार के लिए बेहद अस्थिर रहे, अधिकांश टॉप क्रिप्टो मंदी के दबाव में रहे। हमने बड़ी संख्या में शॉर्ट पोजीशन को खुलते हुए देखा जिससे बाजार नीचे आ गया। आने वाले 24 घंटे क्रिप्टो स्पेक्ट्रम के लिए महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि 57,000 डॉलर के रूप में [लगभग 42.4 लाख रुपये] बीटीसी के लिए एक महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल है।" क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट प्लैटफॉर्म Mudrex के सीईओ और को-फाउंडर एडुल पटेल ने कहा। 

Cardano, Ripple, और Polkadot के साथ मार्केट ट्रैकर हर जगह लाल रंग में रंगा हुआ दिखता है, क्योंकि ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में 2.3% से अधिक की गिरावट देखी गई है।
Tether एकमात्र पॉपुलर कॉइन रहा जिसने अपनी वैल्यू में 2.49 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। कुछ अन्य कॉइन भी रहे जिनकी कीमत में इजाफा रहा। इनमें IOTA, Augur और Underdog शामिल हैं।

मार्केट में आई इस मंदी से मीम आधारित दो बड़े डिजिटल कॉइन भी अछूते नहीं रहे। डॉजकॉइन और शिबा इनु, दोनों में ही गिरावट देखने को मिली। Dogecoin और Shiba Inu दोनों में क्रमश: लगभग 7% और 9% की गिरावट आई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency News Hindi, cryptocurrency price today

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Casio ने पेश की Pokemon फैंस के लिए खास स्मार्टवॉच, जानें कीमत
  2. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  3. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  4. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  5. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
  6. iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
  7. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  8. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  9. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  10. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »