Bitcoin, Ether में गिरावट, Telegram के को-फाउंडर की गिरफ्तारी का पड़ा असर

Solana, Polkadot, Cardano, Polygon, Cronos और Bitcon SV के प्राइस भी घटे हैं। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.40 प्रतिशत कम होकर लगभग 2.25 लाख करोड़ डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अगस्त 2024 17:35 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 66,428 डॉलर का था
  • Telegram के Toncoin में तीन अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.40 प्रतिशत कम होकर लगभग 2.25 लाख करोड़ डॉलर पर था

क्रिप्टो मार्केट पर मैसेजिंग ऐप Telegram को को-फाउंडर, Pavel Durov की गिरफ्तारी का असर पड़ा है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग दो प्रतिशत घटा है। भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 66,428 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 64,077 डॉलर का था। 

Ether के प्राइस में भी गिरावट थी। भारतीय एक्सचेंजों पर यह लगभग 2,877 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 2,745 डॉलर पर था। इसके अलावा Solana, Polkadot, Cardano, Polygon, Cronos और Bitcon SV के प्राइस भी घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.40 प्रतिशत कम होकर लगभग 2.25 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज Mudrex के CEO, Edul Patel ने बताया कि मार्केट में वोलैटिलिटी के बावजूद बिटकॉइन 69,000 डॉलर पर पहुंच सकता है। हालांकि, टेलीग्राम के को-फाउंडर, Durov की गिरफ्तारी से क्रिप्टो मार्केट पर प्रेशर बढ़ा है। क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने कहा, "फ्रांस में Durov की गिरफ्तारी से Telegram के Toncoin में तीन अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है।" मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में इंटरनेशनल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट का कैपिटलाइजेशन लगभग 44 प्रतिशत बढ़कर 720 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस वर्ष की शुरुआत में बिटकॉइन ETFs के लॉन्च से इस सेगमेंट की ग्रोथ तेजी से बढ़ी है। 

क्रिप्टो एक्सचेंज Binance की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से जून के बीच बिटकॉइन ने ग्रोथ दर्ज की है। इसके पीछे बिटकॉइन ETF की शुरुआत होना और इसके नेटवर्क की चौथी हाविंग प्रमुख कारण हैं। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether की वैल्यू भी तेजी से बढ़ी है। अमेरिका में बिटकॉइन ETFs में लगभग 17 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया गया है। इन ETFs में प्रति दिन की औसत ट्रेडिंग लगभग 2.3 अरब डॉलर की है। इस वर्ष बिटकॉइन ने लगभग तीन वर्षों के बाद अपना नया हाई लेवल बनाया था। इसका प्राइस मार्च में 73,737 डॉलर से अधिक पर पहुंचा था। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से इसमें गिरावट है। बिटकॉइन में गिरावट के पीछे कुछ देशों के बीच तनाव और रेगुलेटरी चुनौतियां बड़े कारण हैं। हालांकि, केंद्र सरकार की इस सेगमेंट को रेगुलेट करने की कोई योजना नहीं है। यूरोपियन यूनियन और UAE ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए हैं। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.