Bitcoin, Ether, Terra समेत पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी आज डाउन, TRON के प्राइस बढ़े

पिछले 24 घंटों में 1.93 प्रतिशत की गिरावट के बाद, मीम कॉइन Shiba Inu और Dogecoin भी डाउन आए हैं।

Bitcoin, Ether, Terra समेत पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी आज डाउन, TRON के प्राइस बढ़े

खबर लिखते समय तक Dogecoin की भारत में कीमत करीब 10 रुपये थी

ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक Bitcoin की कीमत $36,004 (करीब 27.5 लाख रुपये) थी
  • Ether $2,661 (लगभग 2 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कर रहा था ट्रेड
  • TRON और Monero एकमात्र ऐसे क्रिप्टो टोकन हैं, जिनकी कीमत में बढ़ोतरी हुई
विज्ञापन
शनिवार और रविवार के दौरान गिरावट के बाद बिटकॉइन की कीमत (Price of Bitcoin) में फिर से बड़ी गिरावट देखी गई है। बिटकॉइन गुरुवार की शुरुआत में CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे एक्सचेंज्स में $40,000 (लगभग 30.5 लाख रुपये) के करीब पहुंच गया था। हालांकि, खबर लिखते समय तक, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) जनवरी के बाद से सबसे कम पॉइन्ट पर है। पिछले 24 घंटों में, BTC की वैल्यू में 2.41 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है, जिसके साथ यह भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर $36,004 (लगभग 27.5 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था।

ग्लोबल एक्सचेंज्स पर, बिटकॉइन की कीमत $34,100 (लगभग 26 लाख रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में 1.9 प्रतिशत की गिरावट है। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, BTC की वैल्यू अब सप्ताह-दर-दिन 12.4 प्रतिशत गिर गई है।

Ether की कीमत भी बिटकॉइन की तरह ही गिरती नज़र आ रही है। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत $2,661 (लगभग 2 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज में इस लोकप्रिय कॉइन की कीमत $2,491 (लगभग 1.9 लाख रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में 2.54 प्रतिशत की गिरावट है।

CoinGecko डेटा से पता चलता है कि सप्ताह-दर-दिन के मामले में इस क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू में भी 12.7 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 2.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ - ज्यादातर पॉपुलर altcoins भी गिरे हैं। TRON और Monero एकमात्र ऐसे क्रिप्टो टोकन हैं, जिनकी कीमत में बढ़ोतरी हुई है। जबकि Uniswap, Cosmos, Avalanche, Cardano, Chainlink, Polygon, Terra, और Solana सभी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों में 1.93 प्रतिशत की गिरावट के बाद, मीम कॉइन Shiba Inu और Dogecoin भी डाउन आए हैं। डॉजकॉइन की कीमत जहां $0.13 (लगभग 10 रुपये) पर आ गई, वहीं शिबा इनु की वैल्यू $0.000019 (लगभग 0.0014 रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में 4.77 प्रतिशत की गिरावट है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »