Bitcoin की तेजी पर लगाम, प्राइस 21,000 डॉलर से नीचे

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस लगभग 2.68 प्रतिशत गिरकर लगभग 20,750 डॉलर पर आ गया

Bitcoin की तेजी पर लगाम, प्राइस 21,000 डॉलर से नीचे

इस गिरावट के बावजूद क्रिप्टो एक्सपर्ट्स का मानना है कि मार्केट में रिकवरी के संकेत हैं

ख़ास बातें
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 450 डॉलर से अधिक गिरी है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी नुकसान था
  • तेजी वाले ऑल्टकॉइन्स में Dash, Circuits of Value और Flex शामिल थे
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में कुछ दिनों से जारी तेजी पर गुरुवार को रोक लग गई। बिटकॉइन का प्राइस लगभग 2.68 प्रतिशत गिरकर लगभग 20,750 डॉलर पर आ गया। यह पिछले पांच दिनों में इसका सबसे कम प्राइस है। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 450 डॉलर से अधिक गिरी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी नुकसान था। इसके प्राइस में लगभग 4.33 प्रतिशत की कमी हुई। यह 1,523 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में Ether की वैल्यू 58 डॉलर घटी है। इसके अलावा Tether, USD Coin, Ripple, Binance USD, Cardano, Polygon, Solana, Polkadot और Litecoin के प्राइस भी गिरे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.7 प्रतिशत घटकर 969 अरब डॉलर पर है। क्रिप्टो मार्केट में तेजी वाले ऑल्टकॉइन्स में Dash, Circuits of Value और Flex शामिल थे। 

इस गिरावट के बावजूद क्रिप्टो एक्सपर्ट्स का मानना है कि मार्केट में रिकवरी के संकेत हैं। CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets 360 को बताया, "क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सात दिनों में 16 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। बिटकॉइन में तेजी से पिछले सप्ताह लगभग 50 करोड़ डॉलर की शॉर्ट्स पोजिशंस लिक्विडेट हुई हैं। यह पिछले वर्ष अक्टूबर के बाद से इसका सबसे अधिक लेवल है। इसके अलावा बिटकॉइन ब्लॉकचेन पर प्रति दिन की ट्रांजैक्शंस बढ़कर लगभग तीन लाख पर पहुंच गई हैं, जो लगभग दो वर्ष का उच्च लेवल है।" 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से मिला था। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »