Chivo वॉलेट से गायब हो रहीं Bitcoin, अल-साल्‍वाडोर में क्रिप्‍टोकरेंसी के खिलाफ बढ़ रहा गुस्‍सा

एक यूजर ने अल साल्वाडोर से होने का दावा करते हुए Gadgets 360 को बताया कि शिकायत करने पर भी लोगों को कोई जवाब नहीं मिलता।

Chivo वॉलेट से गायब हो रहीं Bitcoin, अल-साल्‍वाडोर में क्रिप्‍टोकरेंसी के खिलाफ बढ़ रहा गुस्‍सा

Photo Credit: Unsplash/Dmitry Demidko

अल साल्‍वाडोर के राष्‍ट्रपति बुकेले के अनुसार 20 लाख से ज्‍यादा लोग चिवो वॉलेट का इस्‍तेमाल करते हैं।

ख़ास बातें
  • चिवो Chivo वॉलेट में फ्रॉड लेनदेन की शिकायत कर रहे हैं लोग
  • बिटकॉइन को लीगल करेंसी के रूप में मान्‍यता दे चुका है अल-साल्‍वाडोर
  • देश के राष्‍ट्रपति क्रिप्‍टोकरेंसी के बड़े सपोर्टर हैं
विज्ञापन
बिटकॉइन को कानूनी मान्‍यता देने वाला अल-साल्‍वाडोर दुनिया का पहला देश है। हाल में यह देश क्रिप्‍टो से जुड़े मामलों का सामना कर रहा है। देश के लोगों ने सरकार की ओर से जारी किए गए चिवो Chivo वॉलेट में फ्रॉड लेनदेन की शिकायत की है। अल-साल्वाडोर के कई लोगों ने शिकायत की है कि उनके चिवो वॉलेट से रहस्यमयी तरीके से बिटकॉइन गायब हो रहे हैं। सितंबर में अल-साल्‍वाडोर ने बिटकॉइन को लीगल करेंसी के रूप में अपनाया था। उसके बाद से ही देश के राष्ट्रपति नायब बुकेले, सोशल मीडिया पर बिटकॉइन का सपोर्ट करते रहते हैं। 

पीड़ि‍त लोग अपना पक्ष रखने के लिए ट्विटर पर स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं। कई लोग सरकार के अलावा चिवो वॉलेट अधिकारियों से मदद के लिए संपर्क कर रहे हैं। उनसे जवाब भी मांग रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया है कि ‘अनधिकृत लेनदेन' के बदले उन्‍हें बिटकॉइन टोकन की कीमत चुकानी पड़ी है।
एक यूजर ने अल साल्वाडोर से होने का दावा करते हुए Gadgets 360 को बताया कि शिकायत करने पर भी लोगों को कोई जवाब नहीं मिलता। शख्‍स अपना नाम नहीं बताना चाहता है। 

उस व्यक्ति ने Gadgets 360 के साथ एक स्प्रेडशीट भी शेयर की, जिसमें यूजर्स की शिकायतों के ट्वीट के लिंक हैं। कुछ ट्वीट्स में चिवो वॉलेट पर लेन-देन के स्क्रीनशॉट हैं। 

अल साल्वाडोर सरकार के सपोर्ट के साथ चिवो वॉलेट को दुनिया भर में USD और बिटकॉइन में लेनदेन की सुविधा देने के लिए बनाया गया था। मैक्सिकन क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Bitso इसका सर्विस प्रोवाइडर है। अल साल्‍वाडोर के राष्‍ट्रपति बुकेले के अनुसार 20 लाख से ज्‍यादा लोग चिवो वॉलेट का इस्‍तेमाल करते हैं।

टॉम्स हार्डवेयर की एक रिपोर्ट का अनुमान है कि अल साल्वाडोर में चिवो वॉलेट से लगभग 16,000 डॉलर (लगभग 12 लाख रुपये) कीमत के बिटकॉइन गायब हो गए हैं। दूसरी ओर एक अन्य ट्विटर थ्रेड का दावा है कि $120,000 (लगभग 90 लाख रुपये) कीमत के बिटकॉइन गायब हो गए हैं।

इस मामले पर अल-साल्‍वाडोर की ओर से कोई ऑफ‍िशियल बयान नहीं आया है। चिवो वॉलेट के ट्विटर अकाउंट पर भी 2 नवंबर के बाद कोई एक्टिविटी नहीं हुई है। इस बीच, अल साल्वाडोर में बिटकॉइन के खिलाफ गुस्‍सा बढ़ रहा है। 

CryptoWhale के अनुसार, देश में बिटकॉइन ट्रांजैक्‍शंस में 89 फीसदी की कमी आई है, जब से इसे करेंसी का दर्जा दिया गया है। इसके बावजूद राष्ट्रपति बुकेले का दृष्टिकोण क्रिप्टो के समर्थन में है।  

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »