Bitcoin में लगातार तीसरे दिन गिरावट, जानें कैसा है बाकी Cryptocurrency का हाल

दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) ने भी वीकेंड में अच्‍छी परफॉर्मेंस नहीं दिखाई।

Bitcoin में लगातार तीसरे दिन गिरावट, जानें कैसा है बाकी Cryptocurrency का हाल

सोमवार की शुरुआत होते-होते ग्‍लोबल क्रिप्‍टो मार्केट कैप में 3.03 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

ख़ास बातें
  • ग्‍लोबल क्रिप्‍टो मार्केट कैप में 3.03 फीसदी की गिरावट आई
  • ज्‍यादातर ऑल्‍टकॉइंस को भी वीकेंड पर नुकसान देखना पड़ा है
  • हालांकि कुछ कॉइंस अपनी वैल्‍यू बरकरार रख सके हैं
विज्ञापन
वीकेंड पर कमजोर हुआ क्रिप्‍टो मार्केट लगातार नीचे बना हुआ है। बिटकॉइन में तीसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) की कीमत गिरकर 20,600 डॉलर (करीब 16.3 लाख रुपये) हो गई है। मार्केट वैल्‍यू के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत ग्‍लोबल एक्सचेंजों में 20,580 डॉलर (लगभग 16.28 लाख रुपये) के आसपास है, जबकि इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन का मूल्य 21,606 डॉलर (लगभग 17.1 लाख रुपये) पर है। यह बीते 24 घंटों में 1.67 फीसदी नीचे गया है। 

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 20,587 डॉलर (लगभग 16.3 लाख रुपये) पर है। दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) ने भी वीकेंड में अच्‍छी परफॉर्मेंस नहीं दिखाई। खबर लिखे जाने तक कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 1,219 डॉलर (लगभग 96,555 रुपये) है, जबकि ग्‍लोबल एक्सचेंजों के में इस क्रिप्‍टो का मूल्‍य 1,154 डॉलर (लगभग 91,358 रुपये) है और यह क्रिप्टोकरेंसी पिछले 24 में लगभग 3.43 फीसदी कम हुई है। हालांकि CoinGecko के आंकड़े बताते हैं कि इसके मूल्य में पिछले सोमवार की तुलना में 6.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

गैजेट्स 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर भी इसी तरह के हालात बयां करता है। अन्‍य ऑल्‍टकॉइंस की बात करें, तो ज्‍यादातर को वीकेंड पर नुकसान देखना पड़ा है। सोमवार की शुरुआत होते-होते ग्‍लोबल क्रिप्‍टो मार्केट कैप में 3.03 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

बीएनबी, सोलाना, पॉलीगॉन, स्टेलर, एवलांच और कार्डानो जैसी कॉइंस ने नुकसान दर्ज किया है, जबकि मोनेरो, चेनलिंक, यूनिस्वैप और कॉसमॉस उस वैल्‍यू को बरकरार रख पाए हैं, जो शनिवार को थी। 

मीमकॉइंस के तौर पर पॉपुलर शीबा इनु और डॉजकॉइन ने भी पिछले कुछ दिनों में थोड़ी गिरावट देखी है। पिछले 24 घंटों में 0.77 फीसदी की गिरावट के बाद डॉजकॉइन का मूल्य वर्तमान में 0.07 डॉलर (लगभग 5.6 रुपये) है, जबकि शीबा इनु की कीमत 0.000011 डॉलर (लगभग 0.000908 रुपये) है। यह पिछले दिन की तुलना में 2.26 फीसदी कम हुई है। गिरावट के बावजूद BTC ने एक सप्ताह में 8 फीसदी की बढ़ोतरी देखी है। अगर बुल्‍स 21,000 डॉलर (लगभग 16.62 लाख रुपये) के स्तर से ऊपर की कीमत रख सकते हैं, तो कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। लेकिन अगर BTC उस स्तर से नीचे आती है, तो यह मंदी को प्रवृत्ति को दिखाएगी। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Cryptocurrency, Bitcoin, Ether, Altcoin
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »