Bitcoin में 3 प्रतिशत की तेजी, Ether का प्राइस 5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 5.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसका प्राइस 1,670 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 फरवरी 2023 13:59 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो सेगमेंट को भारत में बैन नहीं लगाए जाने से कुछ राहत मिली है
  • बजट में क्रिप्टोकरेंसीज का कोई जिक्र नहीं था
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू लगभग 755 डॉलर बढ़ी है

पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर लगभग 1.09 लाख करोड़ डॉलर हो गया

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को तीन प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई। बिटकॉइन का प्राइस 22,884 डॉलर पर था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसमें लगभग 3.50 प्रतिशत की तेजी थी। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू लगभग 755 डॉलर बढ़ी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 5.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इसका प्राइस 1,670 डॉलर पर था। इसके अलावा Avalanche, Binance Coin, Cardano, Polygon, Solana, Polkadot और Litecoin में तेजी थी, जबकि USD Coin और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स में गिरावट आई है। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.78 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.09 लाख करोड़ डॉलर हो गया। क्रिप्टोकरेंसीज के लिए इस वर्ष की शुरुआत पॉजिटिव हुई है और इनमें पिछले वर्ष की भारी गिरावट के बाद रिकवरी हो रही है। 

क्रिप्टो सेगमेंट को भारत में बैन नहीं लगाए जाने से कुछ राहत मिली है। देश के बुधवार को सामने आए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रिप्टो सेगमेंट पर बंदिशें लगाने के बारे में बात नहीं की। बजट में क्रिप्टोकरेंसीज का कोई जिक्र नहीं था। इससे क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को निराशा भी हुई है, जो इस सेगमेंट के लिए टैक्स पर कुछ छूट की उम्मीद कर रहे थे। 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से मिला था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Solana, Blockchain, Ether, Market, Bitcoin, Surge, Litecoin, Regulator, Segment, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  3. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  4. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  5. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  5. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  6. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  7. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  9. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  10. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.