Binance पर Dogecoin ट्रेडर्स के दांव से मिल रहा पॉजिटिव संकेत

लॉन्ग-शॉर्ट इंडिकेटर से अधिकतर रिटेल ट्रेडर्स के सेंटीमेंट का पता चलता है। लॉन्ग पोजिशन वाले ट्रेडर्स की बड़ी संख्या का मतलब है कि ट्रेडर्स की दिलचस्पी खरीदारी करने में अधिक है

Binance पर Dogecoin ट्रेडर्स के दांव से मिल रहा पॉजिटिव संकेत

लॉन्ग ट्रेडर्स की संख्या और मार्केट ट्रेंड का विपरीत जुड़ाव होता है

ख़ास बातें
  • लॉन्ग ट्रेडर्स की संख्या से वोलैटिलिटी पर असर पड़ सकता है
  • हाल ही में बड़ी संख्या में Dogecoin को ट्रांसफर करने की रिपोर्ट आई थी
  • यह मीम कॉइन के प्राइस में बदलाव करने की कोशिश हो सकती है
विज्ञापन
क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के फ्यूचर्स सेगमेंट पर Dogecoin के ट्रेडर्स में से लगभग 57 प्रतिशत की लॉन्ग पोजिशन है। लॉन्ग-शॉर्ट इंडिकेटर से अधिकतर रिटेल ट्रेडर्स के सेंटीमेंट का पता चलता है। लॉन्ग पोजिशन वाले ट्रेडर्स की बड़ी संख्या का मतलब है कि ट्रेडर्स की दिलचस्पी खरीदारी करने में अधिक है।

लॉन्ग ट्रेडर्स के बहुत अधिक या बहुत कम होने की स्थिति में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है। लॉन्ग ट्रेडर्स की संख्या और मार्केट ट्रेंड का विपरीत जुड़ाव होता है। अगर इन ट्रेडर्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी होती है तो उस विशेष क्रिप्टोकरेंसी या किसी अन्य एसेट का प्राइस अधिक होता है। हालांकि, अगर लॉन्ग-शॉर्ट रेशो का अनुपात 1:1 का है तो मार्केट ट्रेंड बरकरार रह सकता है। Coinglass के डेटा से पता चलता है कि DOGE का प्राइस लगभग 2.40 प्रतिशत नीचे है और यह 0.063 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। इसकी बिक्री करने वालों को इससे कुछ फायदा मिल सकता है कि RSI बीच के प्वाइंट से कुछ ही नीचे हैं मूविंग एवरेज भी पक्ष में है। 

अगर DOGE का प्राइस 0.06 डॉलर से नीचे जाता है तो यह मंदड़ियों के एक बार फिर से नियंत्रण करने की कोशिश का संकेत हो सकता है। इसके बाद इसकी बिक्री बढ़ सकती है और यह 0.04 डॉलर के सपोर्ट से भी नीचे हो सकता है। इसके विपरीत, अगर प्राइस मौजूदा स्तर से बढ़ता है तो इसकी खरीदारी करने वालों की संख्या में तेजी आ सकती है और यह 0.08 डॉलर के लेवल को तोड़ने की दोबारा कोशिश कर सकता है। इसके बाद इसके 0.10 डॉलर तक भी पहुंच सकता है।

पिछले सप्ताह यह रिपोर्ट आई थी कि Dogecoin को कई अज्ञात वॉलेट में ट्रांसफर किया जा रहा है। बड़े व्हेल अकाउंट कई बार लाखों या करोड़ों की संख्या में क्रिप्टो टोकन को एक वॉलेट से दूसरे वॉलेट में ट्रांसफर करते हैं, लेकिन इस मीम कॉइन की ट्रांजैक्शंस पर नजर रखने वाले एक प्लेटफॉर्म ने जानकारी दी है कि एक दिन में लगभग 200 करोड़ DOGE टोकन को कई अज्ञात वॉलेट में ट्रांसफर किया गया था। Dogecoin के बड़े समर्थकों में शामिल इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के हेड Elon Musk का कहना है कि वह इस मीम कॉइन को समर्थन देना जारी रखेंगे। मस्क ने एक ट्वीट के जरिए यह बात कही थी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Traders, Doge, Volatility, Market, Purchase, Elon Musk
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »