Binance पर भारत में लगा 18 करोड़ रुपये का जुर्माना, मनी लॉन्ड्रिंग कानून का उल्लंघन

FIU ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) एक्ट का पालन नहीं करने की वजह से यह जुर्माना लगाया है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जून 2024 21:57 IST
ख़ास बातें
  • बाइनेंस ने PMLA एक्ट का उल्लंघन किया था
  • इस एक्सचेंज को अमेरिका में भी कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था
  • Binance के फाउंडर Changpeng Zhao को चार महीने की जेल की सजा मिली थी

फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने यह जुर्माना लगाया है

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance पर देश में 22.5 लाख डॉलर (लगभग 18.8 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने गुरुवार को बताया कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) एक्ट का पालन नहीं करने की वजह से यह जुर्माना लगाया गया है। देश में बिजनेस के लिए क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों को इस कानून का पालन करना होता है। 

FIU ने एक स्टेटमेंट में बताया कि Binance को एक नोटिस जारी कर देश के नागरिकों को PMLA कानून का पालन किए बिना सर्विस उपलब्ध कराने पर प्रश्न किए गए थे। इस नोटिस में एक्सचेंज से पूछा गया था कि इस कानून के तहत कर्तव्यों का पालन नहीं करने के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। इस पर Binance ने अपना जवाब दिया था। FIU ने कहा है कि Binance के खिलाफ आरोपों को सही पाया गया है। इसके बाद FIU के डायरेक्टर ने PMLA के सेक्शन 13 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए एक्सचेंज पर 18.82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 

इस अमेरिकी एक्सचेंज को यह पक्का करने का निर्देश दिया गया है कि वह जितना जल्द हो सके देश के PMLA कानून का पालन करे। इस मामले में Binance की ओर से प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हाल ही में अमेरिका में Binance के फाउंडर और पूर्व चीफ एग्जिक्यूटिव, Changpeng Zhao को मनी लॉन्ड्रिंग का दोषी पाए जाने पर चार महीने की जेल की सजा दी गई थी। इस मामले में एक्सचेंज पर भी भारी जुर्माना लगाया गया था। अमेरिका में सिएटल के डिस्ट्रिक्ट जज Richard Jones ने Changpeng को सजा सुनाई थी। हालांकि, अभियोजन पक्ष ने Changpeng को तीन वर्ष की कैद की सजा देने की मांग की थी। 

Binance ने अमेरिका के एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और सैंक्शंस कानूनों का उल्लंघन किया था और एक लाख से ज्यादा संदिग्ध ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं दी थी। इनमें हमास, अल कायदा और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी गुटों के साथ ट्रांजैक्शंस शामिल थी। Changpeng ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप को स्वीकार किया था। इस मामले में एक्सचेंज ने लगभग 4.32 अरब डॉलर की आपराधिक पेनल्टी चुकाने पर सहमति दी थी। एक्सचेंज के CEO के तौर पर Changpeng ने इस्तीफा देने की भी घोषणा की थी। इसका क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.