Binance ने यूक्रेन में बच्चों की मदद के लिए UNICEF को दिया 25 लाख डॉलर का डोनेशन

CNBC ने एनालिटिक्स फर्म Elliptic के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि यूक्रेन ने क्रिप्टो डोनेशन के जरिए 54.7 मिलियन डॉलर (लगभग 420 करोड़ रुपये) से अधिक का फंड एकत्र कर लिया है।

Binance ने यूक्रेन में बच्चों की मदद के लिए UNICEF को दिया 25 लाख डॉलर का डोनेशन

UNICEF के अनुसार, इस समय यूक्रेन में 75 लाख से अधिक बच्चों का जीवन खतरे में है

ख़ास बातें
  • यूक्रेन ने Bitcoin और Ether डोनेशन के लिए क्रिप्टो वॉलेट एड्रेस पोस्ट किए
  • यूनिसेफ के अनुसार, 75 लाख से अधिक बच्चों का जीवन खतरे में
  • यूक्रेन न क्रिप्टो डोनेशन के जरिए 54.7 मिलियन डॉलर से ज्यादा जुटा लिए हैं
विज्ञापन
Binance क्रिप्टो एक्सचेंज ने यूक्रेन में युद्ध से प्रभावित बच्चों की मदद के लिए यूनिसेफ (UNICEF) को 2.5 मिलियन डॉलर (लगभग 20 करोड़ रुपये) कीमत की एसेट दान दिए हैं। यूनिसेफ, या संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी है, जो दुनिया भर में बच्चों को मानवीय और विकासात्मक सहायता प्रदान करती है। Binance का क्रिप्टो डोनेशन ऐसे समय में आया है, जब Bitcoin, Ether और Dogecoin जैसी एसेट लोकप्रिय फाइनेंशियल टूल्स के रूप में उभरी है, जो बाजार की चाल के हिसाब से जबरदस्त रिटर्न ला सकती है। UNICE ने Binance के दान के संबंध में एक सार्वजनिक बयान जारी किया है।

UNICEF का कहना है कि "बाइनेंस चैरिटी द्वारा दान किया गया फंड एक महत्वपूर्ण समय पर आया है, यूनिसेफ को यूक्रेन और पड़ोसी देशों में अपनी गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है ताकि सुरक्षा की जरूरत वाले हर बच्चे तक पहुंच सके।"

यूनिसेफ के अनुसार, इस समय यूक्रेन में 75 लाख से अधिक बच्चों का जीवन खतरे में है, जहां कई कूटनीतिक बातचीत के बावजूद, रूस और यूक्रेन में कोई समझौता नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Coinbase, Binance Refrain from Freezing All Russia-Linked Crypto Accounts Amid Ukraine Crisis

संकट के इस समय के दौरान आपातकालीन फंड प्राप्त करने के लिए, यूक्रेन ने दुनिया भर से क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। बीते वीकेंड में, यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने Bitcoin और Ether में डोनेशन के लिए क्रिप्टो वॉलेट एड्रेस पोस्ट किए।

इसे भी पढ़ें: Binance Donates $10 Million in Crypto Towards Humanitarian Efforts in Ukraine Following Russian Invasion

पिछले हफ्ते, Binance ने यूक्रेन में चल रहे मानवीय संकट में मदद के लिए 10 मिलियन डॉलर (लगभग 75.5 करोड़ रुपये) का दान दिया था।

CNBC ने एनालिटिक्स फर्म Elliptic के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि यूक्रेन ने क्रिप्टो डोनेशन के जरिए 54.7 मिलियन डॉलर (लगभग 420 करोड़ रुपये) से अधिक का फंड एकत्र कर लिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »