सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के फाउंडर को मनी लॉन्ड्रिंग में 4 महीने की जेल

अमेरिका में सिएटल के डिस्ट्रिक्ट जज Richard Jones ने Changpeng को सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष ने Changpeng को तीन वर्ष की कैद की सजा देने की मांग की थी

सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के फाउंडर को मनी लॉन्ड्रिंग में 4 महीने की जेल

इस मामले में एक्सचेंज पर भी भारी जुर्माना लगाया गया था

ख़ास बातें
  • अभियोजन पक्ष ने Changpeng को तीन वर्ष की कैद की सजा देने की मांग की थी
  • Binance के CEO के तौर पर Changpeng ने इस्तीफा दिया था
  • इस एक्सचेंज ने मनी लॉन्ड्रिंग और सैंक्शंस कानूनों का उल्लंघन किया था
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो सेगमेंट में फ्रॉड और कानूनों के उल्लंघन के मामले बढ़े हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के फाउंडर और पूर्व चीफ एग्जिक्यूटिव, Changpeng Zhao को मनी लॉन्ड्रिंग का दोषी पाए जाने पर चार महीने की जेल की सजा दी गई है। इस मामले में एक्सचेंज पर भी भारी जुर्माना लगाया गया था। 

अमेरिका में सिएटल के डिस्ट्रिक्ट जज Richard Jones ने Changpeng को सजा सुनाई। हालांकि, अभियोजन पक्ष ने Changpeng को तीन वर्ष की कैद की सजा देने की मांग की थी। इससे पहले दिवालिया हो चुके क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के फाउंडर को कस्टमर्स के लगभग आठ अरब डॉलर चुराने का दोषी पाए जाने पर 25 वर्ष की कैद की सजा दी गई थी। Sam इस सजा के खिलाफ अपील कर रहे हैं। 

Changpeng ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप को स्वीकार किया था। इस मामले में Binance ने लगभग 4.32 अरब डॉलर की आपराधिक पेनल्टी चुकाने पर सहमति दी थी। यह किसी आपराधिक मामले में जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से लगाए गए बड़े जुर्मानों में से एक था। Binance के CEO के तौर पर Changpeng ने इस्तीफा देने की भी घोषणा की थी। इसका क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। Binance ने एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और सैंक्शंस कानूनों का उल्लंघन किया था और एक लाख से ज्यादा संदिग्ध ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं दी थी। इनमें हमास, अल कायदा और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी गुटों के साथ ट्रांजैक्शंस शामिल थी। इस एक्सचेंज की शुरुआत 2017 में हुई थी। इस मामले में Changpeng को 17.5 करोड़ डॉलर के बॉन्ड पर जमानत दी गई थी।  

अमेरिका के एटॉर्नी जनरल Merrick Garland ने बताया था, "Binance ने अपराधियों के लिए उनके चौरी से हासिल किए गए फंड को हासिल करना आसान बनाया था। इस एक्सचेंज ने कानून का पालन नहीं किया। इसने केवल पालन करने का दिखावा किया था।" इस मामले में Changpeng को व्यक्तिगत तौर पर लगभग पांच करोड़ डॉलर का भुगतान करना होगा। हालांकि, कुछ लीगल एक्सपर्ट्स का कहना था कि यह नतीजा Changpeng के लिए अच्छा है क्योंकि इससे उनकी काफी वेल्थ बरकरार रहेगी और उन्हें एक्सचेंज में अपनी हिस्सेदारी को रखने की अनुमति मिलेगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »