NFT कलेक्शन के साथ Metaverse से जुड़ी Bella Hadid

इन NFT की बिक्री की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इनमें दिलचस्पी रखने वाले बायर्स इसके लिए ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं

विज्ञापन
अपडेटेड: 28 जुलाई 2022 22:34 IST
ख़ास बातें
  • इस कलेक्शन में 11,111 NFT हैं
  • इन्हें NFT प्लेटफॉर्म reBASE के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है
  • पिछले कुछ महीनों में इस सेगमेंट में स्कैम के मामले बढ़े हैं

इस कलेक्शन के लिए स्थानीय आर्टिस्ट्स की मदद ली गई है

अमेरिकी मॉडल Bella Hadid ने एक नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) कलेक्शन CY-B3LLA के साथ मेटावर्स में शुरुआत की है। इस कलेक्शन में उनके चेहरे और शरीर के 3-D स्कैन्स पर बेस्ड आर्टवर्क है। Bella ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बताया है कि उन्होंने ट्रैवल, कम्युनिटी, फैंटेसी और मेलजोल को प्रोत्साहित करने के लिए NFT बनाए हैं।

Reuters को दिए एक इंटरव्यू में Bella ने कहा कि कोरोना के कारण लॉकडाउन के दौरान वीडियो गेम्स को बहुत अधिक पसंद करने के बाद वह खुद के आकर्षक संस्करण बनाना चाहती थी। उन्होंने बताया कि यह बहुत मजेदार था। उनके कलेक्शन में 11,111 NFT हैं जिन्हें NFT प्लेटफॉर्म reBASE के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है। इनके लिए स्थानीय आर्टिस्ट्स की मदद ली गई है। इन NFT की बिक्री की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इनमें दिलचस्पी रखने वाले बायर्स इसके लिए ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं। इस कलेक्शन को बायर्स की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की संभावना है। 
Advertisement

NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। इनसे जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हाल ही में NFT टोकन रजिस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म Premint के साथ हुए ऐसे ही एक मामले में हैकर्स ने लगभग 320 NFT चुराकर OpenSea जैसे NFT मार्केटप्लेसेज पर लगभग चार लाख डॉलर में बेच दिए। यह इस वर्ष ब्लॉकचेन इंडस्ट्री में हुए हैकर्स के बड़े अटैक में से एक है।

अटैकर ने इसकी वेबसाइट पर एक जाली जावास्क्रिप्ट कोड डाला था। इसके बाद एक पॉप-अप बनाकर यूजर्स को उनके वॉलेट के मालिकाना हक की पुष्टि करने के लिए कहा गया था जिससे उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा की पेशकश की जा सके। इससे कुछ ही मिनटों में बहुत से यूजर्स के साथ स्कैम किया गया। स्कैम का पता चलने के बाद बहुत से यूजर्स ने ट्विटर पर चेतावनी देकर अन्य यूजर्स को सतर्क किया था। हैकर्स ने Bored Ape Yacht Club, Otherside और Oddities जैसी लोकप्रिय NFT सीरीज की चोरी की थी। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Blockchain, Scam, NFT, Technology, America, Instagram, Bella Hadid
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.