ऑस्ट्रेलिया में स्कैम क्रिप्टो साइट्स पर कसेगा शिकंजा

इनवेस्टमेंट पर अधिक रिटर्न की पेशकश कर स्कैमर्स अपने शिकार को फंसाने की कोशिश करते हैं। वे अक्सर पेमेंट के लिए क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल करते हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 21 जुलाई 2022 20:25 IST
ख़ास बातें
  • कुछ स्कैमर्स जाली वेबसाइट्स बनाकर भी इनवेस्टर्स के साथ धोखाधड़ी करते हैं
  • सायबर अपराधों के खिलाफ सतर्कता की जरूरत बढ़ गई है
  • क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रेगुलेशंस की कमी है

क्रिप्टो स्कैमर्स अब ठगी के लिए LinkedIn को भी जरिया बना रहे हैं

पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट में स्कैम के मामले बढ़े हैं। इससे निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया में स्कैम क्रिप्टो वेबसाइट्स को हटाया जाएगा। ऑस्ट्रेलियन कॉम्पिटिशन एंड कंज्यूमर कमीशन (ACCC) ने इसके लिए ब्रिटेन की इंटरनेट सर्विसेज फर्म Netcraft को हायर किया है। यह फर्म ऐसी संदिग्ध वेबसाइट्स की पहचान करेगी। इसके बाद इन वेबसाइट्स को हटाया जाएगा।

ACCC ने पिछले महीने एक रिपोर्ट में बताया था कि इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया के लोगों को क्रिप्टो स्कैम्स में लगभग 8.15 करोड़ डॉलर का नुकसान हो चुका है। इससे सायबर अपराधों के खिलाफ सतर्कता की जरूरत बढ़ गई है। ACCC की प्रमुख Gina Cass Gottlieb ने एक स्टेटमेंट में बताया, "पहले हमें स्कैमर्स को लोगों तक पहुंचने से रोकना होगा। इसके लिए उन जरियों की स्क्रूटनी बढ़ाने की जरूरत है जिनसे वे शिकार बनाने के लिए लोगों से संपर्क करते हैं। इनमें फोन कॉल्स, SMS, सोशल मीडिया और ईमेल शामिल हैं। इसके साथ ही हमें लोगों को यह जानकारी देनी होगी कि अगर कोई स्कैमर उनसे संपर्क करता है और वह उसकी पहचान कर सकें।" 

इनवेस्टमेंट पर अधिक रिटर्न की पेशकश कर स्कैमर्स अपने शिकार को फंसाने की कोशिश करते हैं। वे अक्सर पेमेंट के लिए क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल करते हैं। क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रेगुलेशंस की कमी और इनसे जुड़ी ट्रांजैक्शंस को ट्रैक करना बहुत मुश्किल होने के कारण स्कैमर्स के लिए यह पेमेंट हासिल करने का आसान तरीका है। कुछ स्कैमर्स जाली वेबसाइट्स बनाकर भी इनवेस्टर्स के साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश करते हैं। क्रिप्टो स्कैमर्स अब ठगी के लिए LinkedIn को भी जरिया बना रहे हैं। ये प्रोफेशनल फाइनेंशियल एडवाइजर्स के तौर पर खुद को पेश कर LinkedIn यूजर्स से संपर्क कर रहे हैं। इन यूजर्स को स्कैम वाली स्कीम्स की पेशकश की जा रही है। 

ठगी के इस तरीके में स्कैमर्स शुरुआत में LinkedIn यूजर्स को इनवेस्टमेंट पर एडवाइज देकर उनका विश्वास हासिल करने की कोशिश करते हैं। कुछ महीने बाद यूजर्स को स्कैमर्स की ओर से चलाई जा रही साइट्स में इनवेस्टमेंट करने के लिए कहा जाता है। LinkedIn ने एक रिपोर्ट में बताया है कि उसने ऑटोमेटेड तरीकों के जरिए पिछले वर्ष जुलाई से दिसंबर के बीच स्पैम और स्कैम्स में से लगभग 99.1 प्रतिशत को पकड़ लिया था।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Regulator, Scam, Return, Investors, Payment, Australia, email, Social media
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.