220 करोड़ से ज्यादा Shiba Inu टोकन करीब 1 हफ्ते में हुए सर्कुलेशन से बाहर

Shibburn का कहना है कि 14 मार्च से लेकर 20 मार्च के बीच करीब 200 करोड़ SHIB टोकन एक डेड वॉलेट में ट्रांस्फर हुए हैं।

220 करोड़ से ज्यादा Shiba Inu टोकन करीब 1 हफ्ते में हुए सर्कुलेशन से बाहर

SHIB एक मीम करेंसी है, जिसे मज़ाक के रूप में शुरू किया गया था

ख़ास बातें
  • लगभग एक हफ्ते में करीब 220 करोड़ SHIB टोकन को बर्न किया गया है
  • इनमें से एक चौथाई टोकन मात्र 24 घंटों में बर्न किए गए हैं
  • 14 से 20 मार्च के बीच करीब 200 करोड़ SHIB टोकन एक डेड वॉलेट में भेजे गए
विज्ञापन
Shiba Inu के बर्निंग प्रोसेस में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जहां दावा किया गया है कि लगभग एक हफ्ते में करीब 220 करोड़ SHIB टोकन को बर्न किया गया है। यह जानकारी भी दी गई है कि इनमें से एक चौथाई टोकन मात्र 24 घंटों में बर्न किए गए हैं। बता दें कि कॉइन बर्निंग एक ऐसा प्रोसेस होता है, जहां क्रिप्टोकरेंसी माइनर्स और डेवलपर्स अपनी कीमत को कंट्रोल करने के लिए टोकन के एक हिस्से को सर्कुलेशन से हटा देते हैं। सप्लाई को सीमित करने से कीमत को कंट्रोल किया जा सकता है, जिससे उस टोकन को होल्ड करने वाले निवेशकों को टोकन को लंबे समय तक होल्ड करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

Shiba Inu की बर्निंग पर नज़र रखने वाली वेबसाइट Shibburn ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए (via U.Today) जानकारी दी है कि SHIB फैन्स "टोकन बर्न्स" की टेक्नोलॉजी के साथ टोकन के एक बड़े हिस्से को सर्कुलेशन से बाहर कर रहे हैं। जानकारी दी गई है कि पिछले हफ्ते लगभग 7 दिनों में SHIB के करीब 220 करोड़ टोकन को बर्न किया गया है, जिसका एक चौथाई हिस्सा करीब 24 घंटों में बर्न हुआ है।

Shibburn का कहना है कि 14 मार्च से लेकर 20 मार्च के बीच करीब 200 करोड़ SHIB टोकन एक डेड वॉलेट में ट्रांस्फर हुए हैं। डेड वॉलेट वह क्रिप्टोकरेंसी एड्रेस होते हैं, जो कई वर्षों से निष्क्रिय होते हैं। इनमें हमेशा फंड होता है, लेकिन इनसे आउटगोइंग ट्रांजैक्शन नहीं होते हैं। इसका मतलब है ये अकाउंट इन SHIB टोकन को आगे दोबारा खर्च नहीं कर सकते हैं और न ही इनमें से इन टोकन को निकाला जा सकता है।

रविवार को Shibburn ने ट्वीट किया था कि कुल 1,633,542,121 Shiba Inu टोकन को कई डेड वॉलेट में ट्रांस्फर किया गया है। उस समय तक इन टोकन की कुल कीमत लगभग $37,979 (लगभग 29 लाख रुपये) थी। इन सभी ट्रांस्फर को 55 ट्रांजेक्शन के जरिए अंजाम दिया गया है।

इतना ही नहीं, Shibburn द्वारा रविवार को किए गए अन्य ट्वीट में बताया गया था कि पिछले 24 घंटों में कुल 175,109,831 SHIB टोकन्स को 87 ट्रांस्फर के जरिए सर्कुलेशन से बाहर निकाला गया था। इसके बाद सोमवार को भी 392,838,690 टोकन्स को मात्र 4 ट्राजेक्शन के जरिए डेड वॉलेट में भेजा गया था। ये कुल मिला कर 220 करोड़ का करीब एक चौथाई हिस्सा होता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, Crypto Burning, shiba inu, SHIB
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  2. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  5. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  6. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  8. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  10. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »