• होम
  • कैमरा
  • ख़बरें
  • Canon ने भारत में लॉन्च किया धांसू Canon EOS R6V कैमरा, साथ में पावर जूम लेंस भी, ऐसे करेगा फोटोग्राफी में मदद

Canon ने भारत में लॉन्च किया धांसू Canon EOS R6V कैमरा, साथ में पावर जूम लेंस भी, ऐसे करेगा फोटोग्राफी में मदद

Canon ने भारत में एक नए प्रोफेशनल कैमरा किट में विस्तार करते हुए Canon EOS R6V फुल-फ्रेम कैमरा और RF 20–50mm F4L IS USM लेंस को पेश कर दिया है।

Canon ने भारत में लॉन्च किया धांसू Canon EOS R6V कैमरा, साथ में पावर जूम लेंस भी, ऐसे करेगा फोटोग्राफी में मदद

Photo Credit: Canon

Canon EOS R6V एक फुल-फ्रेम कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Canon EOS R6V एक फुल-फ्रेम कैमरा है।
  • Canon EOS R6V की कीमत 2,35,995 रुपये है।
  • Canon RF 20–50mm F4L IS USM लेंस की कीमत 1,42,995 रुपये है।
विज्ञापन

Canon ने भारत में एक नए प्रोफेशनल कैमरा किट में विस्तार करते हुए Canon EOS R6V फुल-फ्रेम कैमरा और RF 20–50mm F4L IS USM लेंस को पेश कर दिया है। यह कैनन का बिल्ट-इन पावर जूम वाला पहला फुल-फ्रेम एल-सीरीज लेंस है। Canon EOS R6V एक फुल-फ्रेम कैमरा है जिसे EOS R6 Mark III के परफॉर्मेंस आर्किटेक्चर पर बेस्ड वीडियो-सेंट्रिक विजन के साथ डिजाइन किया गया है। यहां हम आपको Canon EOS R6V और RF 20–50mm F4L IS USM के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Canon EOS R6V Price

Canon EOS R6V की कीमत 2,35,995 रुपये है। वहीं RF 20–50mm F4L IS USM लेंस की कीमत 1,42,995 रुपये है। जबकि किट में कैमरा और लेंस की कीमत 3,55,995 रुपये है। Canon EOS R6V और RF 20–50mm F4L IS USM लेंस भारत में Canon के ई-शॉप और ऑथोराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Canon EOS R6V Features

Canon EOS R6V एक फुल-फ्रेम कैमरा है जिसे EOS R6 Mark III के परफॉर्मेंस आर्किटेक्चर पर बेस्ड वीडियो-सेंट्रिक विजन के साथ डिजाइन किया गया है। यह एक्सटेंडेड रिकॉर्डिंग, वर्टिकल शूटिंग और फ्लेक्सिबल पोस्ट-प्रोडक्शन आउटपुट पर जोर देते हुए हाइब्रिड वर्कफ्लो का सपोर्ट करता है। इसमें 32.5 मेगापिक्सल फुल-फ्रेम CMOS सेंसर है। यह फुल सेंसर एरिया का उपयोग करके 7K ओपन गेट RAW और MP4 रिकॉर्डिंग प्रदान करता है। इसमें बेहतर रिकॉर्डिंग परफॉर्मेंस के लिए बिल्ट इन कूलिंग फैन है। 

इस कैमरा में इलेक्ट्रॉनिक शटर और प्री-शूटिंग के साथ 40fps तक शूटिंग मिलती है। 5-एक्सिस इन-बॉडी इमेज स्टेबिलाइजेशन की सुविधा दी गई है। इसमें कैनन लॉग 2 और लॉग 3, कस्टम LUT सपोर्ट, वेवफॉर्म मॉनिटर, 4-चैनल ऑडियो रिकॉर्डिंग शामिल है। प्रोफेशनल वर्कफ्लो के लिए HDMI टाइप-A आउटपुट दिया गया है। इसमें डेडिकेटेड ट्राइपॉड सॉकेट और ऑटो-रोटेटिंग UI के साथ वर्टिकल शूटिंग सपोर्ट मिलता है। रिग्स और हैंडहेल्ड उपयोग के लिए डिजाइन किया गया कॉम्पैक्ट एर्गोनॉमिक बॉडी है। यह कैमरा कनेक्ट ऐप और वायरलेस कंट्रोलर K544 के जरिए रिमोट कंट्रोल सपोर्ट प्रदान करता है।

Canon RF 20–50mm F4L IS USM Features

RF 20–50mm F4L IS USM एक पहला फुल-फ्रेम L-सीरीज लेंस है जिसमें बिल्ट-इन पावर जूम की सुविधा है। इसे सिनेमैटिक कंट्रोल और हाइब्रिड शूटिंग के लिए डिजाइन किया गया है। वाइड-एंगल से स्टैंडर्ड फ्रेमिंग तक 20–50mm फोकल रेंज मिलती है। जूम रेंज में स्टेबल f/4 अपर्चर मिलता है। 15 तक एडजस्टेबल स्पीड लेवल के साथ बिल्ट-इन पावर जूम की सुविधा भी शामिल है। इंटरनल जूम डिजाइन, 6 स्टॉप तक ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50mm पर न्यूनतम फोकस डिस्टेंस 0.24m है। IBIS के साथ कंबाइंड होने पर 8 स्टॉप तक स्टेबिलाइजेशन मिलता है। यह एक लाइट और कॉम्पैक्ट डिजाइन से लैस है, जिसके साथ धूल और पानी से बचाव से सुनिश्चित होता है। डिस्टॉर्शन, फ्लेयर और घोस्टिंग को कम करने के लिए ऑप्टिमाइज्ज ऑप्टिकल डिजाइन है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Freedom Day Sale: ₹22,350 सस्ता मिल रहा सबसे स्लिम iPhone
  2. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  3. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  7. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  8. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  9. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  10. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »