Zoom 5.0 लॉन्च, बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स दिए जाने के दावे

कंपनी ने सुरक्षा समस्या को दूर करने के लिए 90 दिन की योजना शुरू की है, और इसके लिए कंपनी ने Facebook के पूर्व सिक्योरिटी चीफ Alex Stamos को एडवाइज़र के तौर पर नियुक्त किया है।

Zoom 5.0 लॉन्च, बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स दिए जाने के दावे

"Zoombombing" जैसे समस्या को लेकर सवालों के घेरे में है Zoom ऐप

ख़ास बातें
  • Zoom ने अपग्रेड किया AES 256-bit GCM एनक्रिप्शन स्टैंडर्ड
  • Zoom 5.0 इस हफ्ते ही होगा रिलीज
  • 90 दिनों में प्लेटफॉर्म को और सिक्योर बनाने की योजना
विज्ञापन
Zoom पिछले कुछ समय से सुरक्षा कारणों को लेकर सवालों के घेरे में है, हर कोई ज़ूम ऐप इस्तेमाल न करने की सलाह दे रहा है। बड़ी-बड़ी सुरक्षा एजेंसियों ने भी सरकारी अधिकारियों को इस ऐप का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। इस बीच बुधवार को ज़ूम ने अपने Video Communications में ऐलान किया कि वह अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप में एनक्रिप्शन फीचर्स अपग्रेड कर रहे हैं, ताकि डेटा को बेहतर प्रोटेक्शन प्रदान की जा सके और टेम्परिंग के खिलाफ भी प्रोटेक्शन प्रदान की जा सके। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इस ऐप का नया वर्ज़न Zoom 5.0 है, जिसे इस हफ्ते के अंदर रिलीज़ कर दिया जाएगा। नए वर्ज़न में बेहतर एनक्रिप्शन, डेटा राउटिंग कंट्रोल, इम्प्रूव्ड होस्ट कंट्रोल के साथ कई फीचर्स मिलेंगे।

आपको बता दें, Zoom ऐप का इस्तेमाल करने वालों की संख्या पिछले तीन महीनों में 10 मिलियन डेली यूज़र्स से बढ़कर 200 मिलियन डेली यूज़र्स तक पहुंच गई है। हालांकि, सुरक्षा शोधकर्ताओं द्वारा इसमें बग पाए जाने के बाद यूज़र्स की संख्या में कमी आई है। वहीं, कंपनी यह बताने में भी असफल रही है कि उसकी सर्विस एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड नहीं थी।

इस ऐप में "Zoombombing" जैसी समस्याएं देखने को मिली, जिसमें बिना बुलाए सदस्य कॉन्फ्रेसिंग का हिस्सा बन जाते थे। इस वजह से कुछ कंपनियों, स्कूल व सरकारों ने इसका इस्तेमाल करना बंद कर दिया।

कंपनी ने सुरक्षा समस्या को दूर करने के लिए 90 दिन की योजना शुरू की है, और इसके लिए कंपनी ने Facebook के पूर्व सिक्योरिटी चीफ Alex Stamos को एडवाइज़र के तौर पर नियुक्त किया है। मार्केट में इस ऐप की भिड़़ंत Microsoft Teams और Cisco के Webex जैसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप से होती है।

ज़ूम ने कहा कि उन्होंने अपने यूज़र इंटरफेस में कई बदलाव किए हैं, जिसमें पासवर्ड प्रोटेक्शन और बिन बुलाए सदस्य की जांच के लिए ज्यादा कंट्रोल प्रदान किया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव है AES 256-bit GCM एनक्रिप्शन स्टैंडर्ड।

अन्य बदलावों में ज़ूम सिक्योरिटी फीचर को एक्सेस करने के लिए एक सिक्योरिटी आइकन दिया गया है, एक डिफॉल्ट-ऑन वेटिंग रूम दिया गया है, क्लाउड रिकॉर्डिंग के लिए पासवर्ड की सुविधा दी गई है, कॉन्टेक्ट साझा करने के लिए अकाउंट सिक्योर किया गया है। कंपनी का कहना है कि कुछ फीचर्स तो उपलब्ध भी करा दिए गए हैं।

ज़ूम के सीईओ Eric S. Yuan ने कहा, "मुझे बहुत गर्व है कि हम 90 दिन के इस प्लान तक पहुंचे, यह केवल शुरुआत है। हम एक ऐसा व्यवसाय बनाना चाहते हैं, जो ग्राहकों को खुशी प्रदान करे। हम अपने ग्राहकों का विश्वास कमाना चाहते हैं और उन्हें खुशियां प्रदान करना चाहते हैं।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Zoom, Encryption, Data Security
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  3. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  4. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  6. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  7. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  8. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  9. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  10. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »