YouTube ने की TikTok के जवाब में Shorts को लाने की तैयारी!

रिपोर्ट में कहा गया है कि YouTube द्वारा ‘Shorts' फीचर पर काम किया जा रहा है। अनुमान है कि इसे मोबाइल ऐप का हिस्सा बनाकर रिलीज किया जाएगा।

YouTube ने की TikTok के जवाब में Shorts को लाने की तैयारी!
ख़ास बातें
  • TikTok का एक वेरिएंट 2016 में चीन में ByteDance द्वारा किया गया था लॉन्च
  • दुनियाभर में 2018 में उपलब्ध कराया गया था, वो भी TikTok नाम से
  • YouTube द्वारा ‘Shorts' फीचर पर काम किया जा रहा है
विज्ञापन
YouTube पर एक ऐसा फीचर लाए जाने की खबर है जिसकी मदद से यूज़र्स TikTok जैसे शॉर्ट वीडियो बना पाएंगे। इस फीचर पर अभी काम ही चल रहा है और इसे 2020 के अंत तक लाए जाने की उम्मीद है। खबर है कि इस फीचर को ‘Shorts' के नाम से जाना जाएगा और YouTube इस फीचर के ज़रिए लोकप्रिय TikTok को चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। कुछ साल पहले ही लॉन्च होने वाले टिकटॉक ने लोकप्रियता के कई झंडे गाड़े हैं। इस प्लेटफॉर्म को शॉर्ट वीडियो फॉर्मेंट के लिए जाना जाता है। YouTube भी कुछ ऐसी ही सुविधा अपने क्रिएटर्स को भी देना चाहता है।

The Information की रिपोर्ट में कहा गया है कि YouTube द्वारा ‘Shorts' https://www.theinformation.com/articles/youtube-plans-shorts-to-rival-tiktokफीचर पर काम किया जा रहा है। अनुमान है कि इसे मोबाइल ऐप का हिस्सा बनाकर रिलीज किया जाएगा। दावा है कि यह स्पेशल फीड के फॉर्म में होगा। यहां पर यूज़र्स द्वारा बनाए गए शॉर्ट वीडियो क्लिप्स मौज़ूद होंगे। वहीं, Google के पास लाइसेंस्ड म्यूजिक और गानों की लंबी फेहरिस्त होना एक किस्म का फायदा है। यह पहला मौका नहीं है जब गूगल के इस ऐप में किसी फीचर को दूसरे ऐप से प्रेरित होकर लाया गया है। YouTube पर Instagram जैसा Stories फीड इसका एक उदाहरण है।

याद रहे कि TikTok के एक वेरिएंट को 2016 में चीन में ByteDance द्वारा लॉन्च किया गया था। इस वक्त नाम A.me (बाद में Douyin की रीब्रांडिंग) था। इस ऐप में यूज़र्स को 3 सेकेंड से लेकर 60 सेकेंड के शॉर्ट लूपिंग वीडियो बनाने की सुविधा मिलती है। ऐप को दुनियाभर में 2018 में उपलब्ध कराया गया था, वो भी TikTok नाम से। इससे पहले ByteDance ने musical.ly को खरीदा और इसका विलय TikTok में कर दिया। इसके बाद से यह ऐप युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय रहा है।

यह देखना बेहद ही मज़ेदार होगा कि YouTube किस तरह से नए ‘Shorts' फीचर को अपने ऐप का हिस्सा बनाता है। इसके अलावा छोटे और लंबे वीडियो फॉर्मेट के बीच कैसे सामंजस्य बनाया जाता है। फिलहाल, यूट्यूब की ओर इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि फीचर जब लॉन्च के लिए तैयार होगा, तभी कंपनी इसके बारे में कोई ऐलान करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , YouTube, Shorts, TikTok

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  3. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »