यूट्यूब गो अब भारत में उपलब्ध, कमज़ोर इंटरनेट कनेक्शन में भी करेगा काम

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2017 11:25 IST
अल्फाबेट इंक की गूगल ने मंगलवार को बताया कि कंपनी ने ख़ासतौर पर भारत के लिए डिज़ाइन किए गए एक मोबाइल यूट्यूब ऐप्लिकेशन को रोलआउट किया है। कंपनी का लक्ष्य कमज़ोर इंटरनेट कनेक्शन वाले मार्केट में कंपनी की उपस्थिति मज़बूत करने का है।

यह ऐप ऑफलाइन केंद्रित है और ख़ासकर उन जगहों में बेहद ही कारगर साबित होगा जहां पर कनेक्टिविटी की समस्या है। यूज़र इस ऐप में किसी भी वीडियो को ऑफलाइन मोड में प्रिव्यू कर पाएंगे। और डेटा नहीं रहने की स्थिति में भी वे अपने करीबी दोस्तों से वीडियो को साझा कर सकेंगे। और वीडियो को डाउनलोड करके ऑफलाइन देख सकेंगे।
Advertisement

कंपनी कार्यकारी ने एक इंटरव्यू में कहा कि, इस ऐप का बीटा वर्ज़न भारत में गूगल प्ले स्टोर पर रिलीज़ कर दिया गया है। और इसके बाद इस ऐप को दूसरे उभरते हुए बाज़ारों में भी जारी किया जाएगा।

( यह भी पढ़ें: यूट्यूब गो ऐप से ऑफलाइन मोड में वीडियो देखना व शेयर करना हुआ आसान )

विश्लेषकों ने रिलायंस जियो के इंडस्ट्री में आने के बाद से वीडियो खपत में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखी है। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने पिछले साल कम कीमत पर डेटा पेश किया जिसके बाद से सभी प्रतिद्वंदियों कंपनियों को भी कम कीमत वाले प्लान पेश करने पड़ गए।
Advertisement

एक अरब 30 लाख से ज्यादा लोग और ख़राब कनेक्टिविटी के चलते, भारत उभरते हुए बाज़ारों के लिए बन रहे विभिन्न प्रोडक्ट को टेस्ट करने के लिए एक सबसे सुनहरा स्थान रहा है।

ऐप 8.5 एमबी का है और यह एंड्रॉयड वी4.1 जेली बीन वर्ज़न के बाद के ओएस पर चलने वाले डिवाइस को सपोर्ट करता है। यूट्यूब गो ऐप में कई फ़ीचर ऑफलाइन ऐप से संबंधित हैं और कई डेटा मैनेजमेंट से भी जुड़े हैं। ऑफलाइन मोड में भी दोस्तों के साथ वीडियो साझा करने के अलावा यूज़र वीडियो को थंबनेल के ज़रिए प्रिव्यू कर सकेंगे। इसके अलावा अलग-अलग स्टोरेज में कितने डेटा की खपत होगी, यह भी जान सकते हैं।
Advertisement

रॉयटर्स की ख़बर के अनुसार,  यूट्यूब के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंजीनियरिंग, जॉन हार्डिंग ने कहा, ''हमने लोगों से बात की, लेकिन वे यूट्यूब का कोई कमतर वर्ज़न नहीं चाहते थे, उन्होंने पूरा अनुभव लेने की बात कही।''
Advertisement

धीमे कनेक्शन पर वीडियो लोड करने की निराशा के बाद, यूट्यूब टीम ने ऑडियो के साथ वीडियो को तस्वीरों की एक सीरीज़ के रूप में दिखाना शुरू किया, जैसे कि स्लाइड शो। लेकिन भारतीय ग्राहकों ने इस फ़ीचर पर बहुत बेकार तरह प्रतिक्रिया जताई।

फाइनल डिज़ाइन से यूज़र को अपने क्षेत्र में ट्रेंड कर रहे वीडियो को खोज़ने में मदद मिलती है जबकि डेटा का इस्तेमाल कम होता है। यूज़र अब अपनी जरूरत के मुताबिक, वीडियो को देखने से पहले प्रिव्यू कर सकते हैं।

काउंटरपॉइंट टेक्नोलॉजी मार्केट रिसर्च के विश्लेषक नील शाह सवाल करते हैं कि रिलायंस जियो ने जहां भारत में वीडियो खपत को बढ़ावा दिया है, ऐसे में क्या यूट्यूब गो सस्ते डेटा प्लान आने के बाद भी लोकप्रिय हो पाएगा। उन्होंने ईमेल में लिखा कि, ''यूट्यूब गो भविष्य में सिर्फ फ़ीचर फोन या बेसिक फोन के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा।''

यूट्यूब में प्रोडक्ट लीड जय अक्कड़ ने कहा, 180 मिलियन मोबाइल यूज़र और हर साल 400 प्रतिशत तेजी से बढ़ रहे मोबाइल पर वीडियो देखने के समय ने भारत में यूट्यूब की उपस्थिति को मजबूत किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  11. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.