Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए मी म्यूज़िक, मी वीडियो ऐप, मिलेगा इतना कुछ

भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार पर कब्ज़ा जमा लेने के बाद अब Xiaomi ने भारत में Mi Music, Mi Video Apps लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन ऐप को बुधवार से उपलब्ध करवा दिया है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 3 मई 2018 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने भारत में Mi Music, Mi Video App उतारे
  • कंपनी ने इन ऐप को बुधवार से उपलब्ध करवा दिया है
  • दोनों ही ऐप को रिफ्रेश्ड वर्ज़न के तौर पर लाया गया है
भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार पर कब्ज़ा जमा लेने के बाद अब Xiaomi ने भारत में Mi Music, Mi Video Apps लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन ऐप को बुधवार से उपलब्ध करवा दिया है। जबकि मी वीडियो ऐप अगले हफ्ते से उपलब्ध होगा। दोनों ही ऐप बिल्कुल नए नहीं हैं लेकिन प्रतियोगी कंपनियों के ऐप से मुकाबला करने को इन्हें रिफ्रेश्ड वर्ज़न में उतारा गया है। मी वीडियो में यूज़र को एक छत के नीचे SonyLIV, Hungama Play, Voot, AltBalaji, Zee5, Viu और TVF का मज़ा मिलेगा।

शाओमी का कहना है कि यह 5 लाख घंटे का कॉन्टेंट मुहैया करवाएगा, जिसमें से 80 फीसदी कॉन्टेंट मुफ्त है। वहीं, मी म्यूज़िक के लिए हंगामा म्यूज़िक से करार किया गया है। यह लाखों गानों का मुफ्त प्रीमियम यूज़र को 13 भाषाओं में मुहैया करवाएगा। वहीं, अगर आप इससे ऑफलाइन प्ले के लिए गाने डाउनलोड करना चाहते हैं तो 899 रुपये का सालाना हंगामा प्रो सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

मी वीडियो में वन-टैप कास्ट फीचर है, जिससे फोन से ही स्मार्ट टीवी को कनेक्ट कर आनंद उठाया जा सकता है। यह डीएलएनए और मीराकास्ट सपोर्ट करता है। ऐप AVI, MP4, MOV, MKV, MKA, MPEG और M2TS फॉरमेट सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें सबटाइटल, मल्टीपल ऑडियो ट्रैक और प्राइवेट फोल्ड की सुविधा उपलब्ध है।शाओमी ने बताया, ''वक्त के साथ-साथ दोनों ऐप में बदलाव किए जाते रहेंग। नए फीचर के लिए हम अपने प्रशंसकों के हिसाब से कदम उठाएंगे।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apps, Android, india, Xiaomi, Mi Video, Mi Music, Hungama, Sony, Voot
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.