जहां 10 मिनट में डिलिवरी संभव नहीं, वहां अस्‍थायी तौर पर Blinkit कर रही काम बंद

कहा जाता है कि इसके पास आठ शहरों में 100 से अधिक पार्टनर स्टोर या वेयरहाउस हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2021 20:21 IST
ख़ास बातें
  • Blinkit केवल वहां काम करेगी, जहां 10 मिनट में डिलीवरी दे सकती है
  • कहा, चार हफ्ते में प्रभावित कस्‍टमर्स को सर्विस देने की उम्‍मीद है
  • ऐप पर लोकेशन डालकर लोग डिलिवरी चेक कर सकते हैं

कंपनी के मुताबिक, इस फैसले से उसके 75000 ग्राहक प्रभावित होंगे

Photo Credit: Blinkit

ग्रोफर्स Grofers के नाम से मशहूर और अब ब्लिंकिट Blinkit हो चुका ऑनलाइन डिलि‍वरी प्लेटफॉर्म देश में अपने ऑपरेशंस को सीमित कर रहा है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि वह केवल उन जगहों पर काम करेगी, जहां 10 मिनट में यूजर्स को प्रोडक्‍ट की डिलि‍वरी दे सकती है। ब्लिंकिट उन एरिया में अपनी सर्विसेज को अस्‍थायी रूप से बंद कर रहा है, जहां वह 10 मिनट की समयसीमा में डिलि‍वरी को पूरा नहीं कर सकता है। ग्रोफर्स ने हाल ही में खुद को ब्लिंकिट के रूप में रीब्रांड किया है। Swiggy का Instamart, BigBasket, Dunzo और Zepto इस क्षेत्र में कंपनी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं।

ब्लिंकिट के फाउंडर और चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव ऑफ‍िसर अलबिंदर ढींडसा ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए उन एरिया में सर्विस बंद करने की घोषणा की, जहां वह तेजी से डिलिवरी नहीं कर सकते। ब्लिंकिट की सर्विस अब केवल उन एरिया में उपलब्ध होगी, जहां कंपनी 10 मिनट (या उससे कम) समय में यूजर्स को डिलिवरी पहुंचा सकती है। 

ढींडसा ने कहा कि इसका हमारे बिजनेस के आकार और कस्‍टमर्स की संख्या पर काफी असर पड़ेगा। हमें लगता है कि हमारे रोजाना 200000 कस्‍टमर्स में से यह लगभग 75000 को प्रभावित करेगा।

उन्होंने कहा कि हम हर चार घंटे में एक नया स्टोर खोल रहे हैं और चार हफ्ते के अंदर प्रभावित हुए सभी कस्‍टमर्स को सर्विस देने की उम्‍मीद करते हैं। यूजर्स हमारे ऐप पर अपनी सटीक लोकेशन अपडेट करके चेक कर सकते हैं कि उनके एरिया में ब्लिंकिट की सर्विस उपलब्‍ध है या नहीं। 
Advertisement

ग्रोफर्स ने 2013 में एक ऑनलाइन ग्रोसर के तौर पर कामकाज शुरू किया था। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही ब्लिंकिट नाम के साथ खुद को रीब्रांड किया है।
Advertisement

कंपनी मुख्य रूप से अब तक किराना डिलि‍वरी पर फोकस करती थी। कहा जाता है कि इसके पास आठ शहरों में 100 से अधिक पार्टनर स्टोर या वेयरहाउस हैं। वर्तमान में कथित तौर पर इसके 2000 कर्मचारी हैं और भारत के 12 शहरों में एक हफ्ते में 10 लाख से ज्‍यादा ऑर्डर प्रोसेस किए जाते हैं। 

गौरतलब है कि कोविड के दौर में लोग तेजी से ऑनलाइन ग्रोसरी शॉपिंग की ओर बढ़े हैं, जिसका सीधा फायदा ब्लिंकिट जैसे प्‍लेटफॉर्म्‍स को हुआ है। कंपनी पूरी सेफ्टी और हाइजीन के साथ डिलिवरी देने का दावा करती है।  
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.