लेबर मिनिस्टर Mansukh Mandaviya ने क्विक-कॉमर्स से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग में उन्हें डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को प्रायरिटी देने के लिए कहा है। Blinkit ने इस निर्देश का पालन करते हुए अपनी ब्रांडिंग से 10 मिनट में डिलीवरी का वादा हटा दिया है। इस सेगमेंट की अन्य कंपनियां भी जल्द ही इस निर्देश का पालन कर सकती हैं।
Samsung के Galaxy Smartphones समेत अब यूजर्स कंपनी के अन्य प्रोडक्ट्स भी घर बैठे मंगवा सकेंगे। कंपनी ने Swiggy Instamart के भागीदारी को आगे बढ़ाते हुए घोषणा की है कि कंपनी के टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स समेत अन्य एक्सेसरीज भी अब ग्राहक घर बैठे मंगवा सकेंगे।