• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • फूल है गुलाब का… Rose Day पर Blinkit ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, 20% डिलिवरी किसी और के लिए

फूल है गुलाब का… Rose Day पर Blinkit ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, 20% डिलिवरी किसी और के लिए

Rose Day Blinkit : आज सभी ऑर्डरों में से 20% किसी और के लिए थे। यानी दूसरों के लिए डिलिवर किए गए।

फूल है गुलाब का… Rose Day पर Blinkit ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, 20% डिलिवरी किसी और के लिए

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है। यह 14 फरवरी को खत्‍म होता है।

ख़ास बातें
  • क्विक ड‍िलिवरी प्‍लेटफॉर्म Blinkit ने दी जानकारी
  • रोज डे पर टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड
  • शाम तक डिल‍िवरी का पीक आने की उम्‍मीद
विज्ञापन
Valentine's week Blinkit sale : वैलेंटाइन वीक की शुरुआत गुरुवार को रोज डे (Rose Day) के साथ हो गई है। क्विक ड‍िलिवरी प्‍लेटफॉर्म के रूप में मशहूर ब्लिंकिट (Blinkit) ने ‘रोज डे' से जुड़ी दिलचस्‍प जानकारी शेयर की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया गया है कि कंपनी ने जितने गुलाब पिछले साल रोज डे पर डिलिवर किए थे, उससे ज्‍यादा आज सुबह 11 बजे तक डिलिवर कर दिए। यानी लोग अपने चाहने वालों के लिए दिल खोल के ऑनलाइन गुलाब ऑर्डर कर रहे हैं। 

Blinkit के CEO अलबिंदर ढींडसा ने ‘एक्‍स' पर एक पोस्‍ट में लिखा, ‘वैलेंटाइन वीक की शानदार शुरुआत! अभी सुबह के 11 बजे हैं और हमने पहले ही 2023 में रोज डे की तुलना में अधिक गुलाब बेचे हैं। हमारे एनालिस्‍ट मुझे बता रहे हैं कि शाम को और ज्‍यादा पीक देखने को मिलेगा।'
 

ढींडसा ने बताया कि आज सभी ऑर्डरों में से 20% किसी और के लिए थे। यानी दूसरों के लिए डिलिवर किए गए। उन्‍होंने लिखा, अच्छा लगा कि हम आज इतने सारे लोगों को वैलेंटाइन गिफ्ट भेजने में मदद कर सकते हैं।

अलबिंदर ढींडसा ने यह जानकारी भी दी कि ब्लिंकिट ने आज पिछले साल की तुलना में ज्‍यादा चॉकलेट बेचीं। गौरतलब है कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है। यह 14 फरवरी को खत्‍म होता है। इस दौरान प्रपोज डे, टैडी डे, चॉकलेट डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे जैसे दिन भी सेलिब्रेट किए जाते हैं। गुलाब को प्‍यार के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  2. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  3. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  4. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  7. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  8. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  9. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »