Whatsapp से पेमेंट करना जनवरी में हुआ कम, इस कंपनी ने मारी बाजी

Paytm Payments Bank एक बार फिर इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है, जिसमें जनवरी में 281.18 मिलियन का ट्रांसजेक्शन हुआ जिसकी कीमत 33,909.50 करोड़ थी। Amazon Pay की बात करें, तो इसमें 46.30 मिलियन ट्रांसजेक्शन हुआ जिसकी कीमत 4,044.38 करोड़ है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 फरवरी 2021 15:13 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर जनवरी में हुई 36.44 करोड़ की ट्रांसजेक्शन
  • PhonePe पर ट्रांसजेक्शन वैल्यू दिसबंर में 7.39 प्रतिशत था
  • Google Pay इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्थित है

WhatsApp ने नवंबर में पेश किया था पेमेंट फीचर

WhatsApp को अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी के चलते पिछले कई दिनों से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी वजह से इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को काफी नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि दिसंबर महीने की तुलना में जनवरी महीने में लोगों ने व्हाट्सऐप के पेमेंट फीचर के इस्तेमाल को भी कम कर दिया था, जिसकी वजह से व्हाट्सऐप को UPI ट्रांसजेक्शन मामले में जबरदस्त घाटा हुआ है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NIII) द्वारा जारी किए गए यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी महीने में यूज़र्स ने व्हाट्सऐप के माध्यम से पेमेंट करना बेहद ही कम कर दिया था। हालांकि, इसके विपरित PhonePe ने इस श्रेणी में शीर्ष स्थान पर रहा है। NPCI की रिपोर्ट के अनुसार, यूपीआई ऐप्स की रेस में फोनपे ऐप ने कुल मार्केट शेयर में 41.21 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है, जिसमें सभी ऐप्स की टर्म्स ऑफ ट्रांसजेक्शनल वॉल्यूम 2.35074 बिलियन की है। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले ऐप की मजबूत स्थिति ने Google Pay को टॉप पर पहुंचना मुश्किल बना दिया है, जो कि अभी भी दूसरे स्थान पर मौजूद है।

NPCI साइट पर पोस्ट डेटा के मुताबिक, WhatsApp द्वारा किया गया UPI ट्रांसजेक्शन 31 प्रतिशत घटकर 560,000 हो गया है, जो दिसंबर में 810,000 था। ट्रांसजेक्शन वॉल्यूम में हुए नुकसान के बावजूद, फेसबुक के स्वामित्व वाला ऐप को पेमेंट वैल्यू में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो कि जनवरी में 36.44 करोड़ रहा। जबकि इससे पिछले महीने में यह कथित रूप से 29.72 करोड़ था।  
Advertisement

जैसे कि हमने बताया इस लिस्ट में PhonePe टॉप पर स्थित है, जिसे जनवरी महीने में 968.72 मिलियन ट्रांसजेक्शन प्राप्त हुआ है, जिसकी कीमत 1,91,973.77 करोड़ है। फोनपे ऐप पर ट्रांसजेक्शन वैल्यू दिसबंर में 7.39 प्रतिशत 902.03 मिलियन था।

PhonePe के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर Google Pay मौजूद है, जिसके तहत जनवरी में 853.53 मिलियन ट्रांसजेक्शन हुआ जिसकी कीमत 1,77,791.47 करोड़ रही। गूगल पे में 0.1 प्रतिशत का घाटा देखा गया है, जो कि दिसंबर महीने में 854.49 मिलियन था, जिसकी कीमत 176,199.33 करोड़ थी।   
Advertisement

Paytm Payments Bank एक बार फिर इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है, जिसमें जनवरी में 281.18 मिलियन का ट्रांसजेक्शन हुआ जिसकी कीमत 33,909.50 करोड़ थी। Amazon Pay की बात करें, तो इसमें 46.30 मिलियन ट्रांसजेक्शन हुआ जिसकी कीमत 4,044.38 करोड़ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.