WhatsApp Pay भारत में मई के अंत तक हो सकता है लॉन्च

NPCI ने हाल ही में UPI आधारित पेमेंट सेवाओं की पेशकश करने वाले बड़े डिजिटल प्लेटफार्मों के लिए  लेनदेन में किसी भी देरी से बचने के लिए मल्टी-बैंक मॉडल का विकल्प अनिवार्य कर दिया था।

WhatsApp Pay भारत में मई के अंत तक हो सकता है लॉन्च

WhatsApp Pay फिलहाल भारत में बीटा टेस्टिंग के रूप में काम कर रहा है

ख़ास बातें
  • WhatsApp Pay की फिलहाल ICICI Bank के साथ बीटा टेस्टिंग जारी है
  • फाइनल लॉन्च के समय इसमें तीन नए बैंक के जुड़ने की भी खबर
  • मई के अंत तक पूरी तरह से लॉन्च हो सकती है व्हाट्सऐप पे सर्विस
विज्ञापन
WhatsApp Pay महीने के अंत तक लॉन्च होने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप द्वारा पेमेंट सेवा, जो अभी बीटा टेस्टिंग के तहत लाइव है, जल्द ही तीन निजी बैंक - एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी के तहत शुरू की जाएगी और बाद में इसमें सार्वजनिक सेक्टर का भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी जोड़ा जाएगा। फिलहाल बीटा टेस्टिंग फेज़ में WhatsApp Pay आईसीआईसीआई बैंक के जरिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पर आधारित लेनदेन की अनुमति देता है।

Moneycontrol की रिपोर्ट में इस खबर की जानकारी रखने वाले कुछ सोर्स का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि व्हाट्सऐप में Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank और SBI के इंटिग्रेशन की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। हालांकि कहा गया है कि शुरुआत में व्हाट्सऐप पे सर्विस ऊपर बताए गए बैंकों में से तीन निजी बैंक के साथ शुरू की जाएगी और बाद में इसमें एसबीआई को जोड़ा जाएगा।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में UPI आधारित पेमेंट सेवाओं की पेशकश करने वाले बड़े डिजिटल प्लेटफार्मों के लिए  लेनदेन में किसी भी देरी से बचने के लिए मल्टी-बैंक मॉडल का विकल्प अनिवार्य कर दिया था। यदि कोई बैंक पेमेंट की अनुमति देने में किसी समस्या का सामना कर रहा है तो उस जगह यह मल्टी-बैंक मॉडल मददगार साबित होता है। इस साल की शुरुआत में यस बैंक के अधिस्थगन के दौरान सिंगल-बैंक मॉडल का उपयोग करने की कमियां सामने आई थी, जिसने उस दौरान कुछ समय के लिए PhonePe और Swiggy जैसे प्लेटफार्मों के संचालन को रोक दिया था।

Google Pay और Truecaller उन प्रमुख प्लेटफार्मों में से एक हैं जो फिलहाल कई बैंकों के जरिए से लेनदेन की अनुमति देते हैं। दिलचस्प बात यह है कि Google Pay के पास एक्वायरिंग बैंक के रूप में पहले से ही एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई और एसबीआई हैं, जो यूपीआई-आधारित लेनदेन को सक्षम करते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  2. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  3. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  4. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  5. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  6. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  7. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  8. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  9. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  10. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »