• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp ने भारत में लॉन्च किया Payments Backgrounds फीचर, अब बैकग्राउंड के साथ भेजे पैसे

WhatsApp ने भारत में लॉन्च किया Payments Backgrounds फीचर, अब बैकग्राउंड के साथ भेजे पैसे

WhatsApp ने मंगलवार को भारत में अपने मनी ट्रांसफर अनुभव को अपग्रेड करते हुए उसमें ग्राहकों के लिए नया Payments Backgrounds फीचर को पेश किया है। इस नए फीचर का उद्देश्य व्हाट्सऐप यूज़र्स को पर्सनलाइज़्ड पेमेंट अनुभव प्रदान करना है।

WhatsApp ने भारत में लॉन्च किया Payments Backgrounds फीचर, अब बैकग्राउंड के साथ भेजे पैसे
ख़ास बातें
  • Payments Backgrounds फीचर को भारत में किया गया है पेश
  • फीचर को Android और iPhone दोनों यूज़र्स के लिए लाइव किया गया है
  • व्हाट्सऐप पे सर्विस पिछले साल नवंबर में हुई थी शुरू
विज्ञापन
WhatsApp ने मंगलवार को भारत में अपने मनी ट्रांसफर अनुभव को अपग्रेड करते हुए उसमें ग्राहकों के लिए नया Payments Backgrounds फीचर को पेश किया है। इस नए फीचर का उद्देश्य व्हाट्सऐप यूज़र्स को पर्सनलाइज़्ड पेमेंट अनुभव प्रदान करना है। इस फीचर के तहत जब भी आप व्हाट्सऐप पेमेंट्स का इस्तेमाल कर अपने दोस्तों व परिवारवालों को पैसे भेजेंगे, तो आपको एक रेलेवेंट बैकग्राउंड चुनने की इज़ाजत देता है। यह एक्सपीरियंस एंड्रॉयड और आईफोन दोनों ही यूज़र्स के लिए लाइव कर दिया गया है। व्हाट्सऐप का कहना है कि पेमेंट बैकग्राउंट फीचर लाने के पीछे का कोर आइडिया यूज़र्स को प्लेटफॉर्म के जरिए अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ मनी ट्रांसजेक्शन के दौरान एक्सप्रेशन का एक एलिमेंट प्रदान करना है।

WhatsApp ने सात बैकग्राउंड की लिस्ट इस फीचर के तहत जोड़ी है, जिसमें से आप अपने दोस्तों व परिवारवालों को पैसे भेजते वक्त सबसे ज्यादा रेलेवेंट बैकग्राउंड का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा, कुछ थीम-बेस्ड बैकग्राउंड को भी पेश किया गया है, जिसमें रक्षाबंधन भी शामिल है इस थीम-बेस्ड बैकग्राउंड का इस्तेमाल आप खासतौर पर 22 अगस्त रविवार को पड़ने वाले रक्षाबंधन के त्यौहार पर अपनी बहन को पैसे ट्रांसफर करते वक्त कर सकते हैं। साथ ही व्हाट्सऐप ने बर्थडे, हॉलीडे और ट्रेवलिंग जैसे अवसरों पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए भी बैकग्राउंड को एड किया है।
 

How to choose a payment background on WhatsApp

WhatsApp पर नई पेमेंट करते वक्त पेमेंट बैकग्राउंड को चुनने के लिए आपको 'Send Payment' स्क्रीन पर बैकग्राउंड आइकन पर टैप करना होगा। आइकन पर टैप करने के बाद ऐप आपको नीचे उपलब्ध बैकग्राउंट की लिस्ट दिखाएगा, जिसमें से आप अपने लिए और अपनी पेमेंट को मैच करने वाली बैकग्राउंट थीम को चुन सकते हैं। बैकग्राउंड के साथ ही आप पेमेंट क्यों कर रहे हैं, इसका कारण या फिर अपना एक्सप्रेशन भी बाकग्राउंड में डिस्क्राइब कर सकते हैं।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद पैसे प्राप्त करने वाला शख्स पेमेंट को बैकग्राउंड के साथ प्राप्त करेगा।

आपको बता दें, व्हाट्सऐप ने पिछले साल नवंबर महीने में कई महीनों की टेस्टिंग के बाद व्हाट्सऐप पेमेंट सर्विस शुरू की थी। इस सर्विस को पांच बैंकिंग पार्टनर्स के साथ शुरू किया गया था, लेकिन बाद में इसमें पार्टनर्स की संख्या घटकर चार रह गई जो हैं Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank और State Bank of India (SBI)। सर्विस में Jio Payments Bank को लिस्ट से हटा दिया गया था।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »