WhatsApp से मिलेगा कर्ज़, एक रिपोर्ट का दावा

इस साल फरवरी में एनपीसीआई से लाइसेंस मिलने के बाद Facebook ने WhatsApp Pay को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट करने की शुरुआत कर दी थी। हालांकि यह अभी तक सभी यूज़र्स के लिए रोल-आउट नहीं हुआ है।

WhatsApp से मिलेगा कर्ज़, एक रिपोर्ट का दावा

WhatsApp Payment सर्विस लेनदेन के लिए UPI का करती है इस्तेमाल

ख़ास बातें
  • WhatsApp Pay को अभी तक 1 करोड़ यूज़र्स के लिए किया है जारी
  • पूरी मंज़ूरी मिलने के बाद सभी यूज़र्स के लिए किया जाएगा रोलआउट
  • व्हाट्सऐप के भारत में 40 करोड़ से अधिक यूज़र्स
विज्ञापन
Facebook भारत में WhatsApp Pay को शुरू करने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। सोशल मीडिया दिग्गज इसके लिए लगातार नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ बातचीत पर लगा हुआ है। भले ही फिलहाल व्हाट्सऐप पे एक चरणबद्ध रोल आउट स्टेज में है, लेकिन फेसबुक कथित तौर पर भारत में पहले से ही लेंडिंग मार्केट में प्रवेश करने की तैयारी करने लग गई है। एक रेग्युरेटरी फाइलिंग में कंपनी ने क्रेडिट को भारत में उसके बिजनेस प्लान्स के रूप में दिखाया है। बता दें कि यह खबर भारत में Amazon द्वारा ‘अमेज़न पे लेटर' सर्विस शुरू के ठीक एक दिन बाद सामने आई है।

TechCrunch द्वारा एक्सेस की गई लिस्टिंग से जानकारी मिली है कि व्हाट्सऐप पेमेंट्स ने भारत में अपने हालिया मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स फाइलिंग में क्रेडिट को अपने बिजनेस प्लान के मुख्य हिस्से के रूप में दिखाया है। क्रेडिट को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है कि कंपनी क्रेडिट को यूज़र्स तक किस प्रकार पहुंचाएगी। फिलहाल यह देखना होगा कि यह क्रेडिट ग्राहकों को मिलने वाला माइक्रो लोन होगा या पेमेंट्स पोर्टल के जरिए सामान खरीदने पर मिलने वाला लोन होगा। चाहे इन दोनों में से कुछ भी हो, लेकिन यह तय है कि आगामी क्रेडिट सुविधा व्यावसायिक रूप से WhatsApp Pay के भारत में रोल आउट होने के बाद ही शुरू की जाएगी। इस समय चल रही COVID-19 महामारी के कारण लोन की दुनिया में उछाल देखने की उम्मीद है और कहीं न कहीं फेसबुक इस मौके को गवाना नहीं चाहती है।

यही कारण है कि अमेज़न ने भी अपनी साइट पर होने वाली शॉपिंग पर इंस्टेंट क्रेडिट की पेशकश करने का फैसला लिया है, जिसके लिए कंपनी ने Amazon Pay later सर्विस शुरू की है। इसमें किराने का सामान और यूटिलिटी बिल पेमेंट पर लोन दिया जा रहा है। नई सर्विस यूज़र को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बाद के महीने में पैसे चुकाने का विकल्प देती है और बड़ी राशि को ग्राहक 12 महीने तक की किस्तों में भी बदल सकते हैं। फ्लिपकार्ट इस तरह का विकल्प ‘फ्लिपकार्ट पे लेटर' के नाम से पहले से देती आ रही है, जिसमें वह अपने ग्राहकों को क्रेडिट की सुविधा देती है।

इस साल फरवरी में एनपीसीआई से लाइसेंस मिलने के बाद Facebook ने WhatsApp Pay को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट करने की शुरुआत कर दी थी। कहा जाता है कि यह फीचर अभी तक भारत में 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से अधिक यूज़र्स तक पहुंच गया है। व्हाट्सऐप पेमेंट सर्विस मोबाइल लेनदेन को सक्षम करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का उपयोग करती है। हालांकि भारत में व्हाट्सऐप के 400 मिलियन यानी 40 करोड़ से अधिक यूज़र्स हैं और सभी यूज़र्स के लिए पेमेंट फीचर तभी रोलआउट होगा, जब इसे NPCI से पूरी तरह से इजाज़त मिल जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  2. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  4. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  5. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  7. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  8. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  9. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  10. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »