• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • व्हाट्सऐप हुआ 8 साल काः इसके बारे में 8 अनोखी बातें जानें

व्हाट्सऐप हुआ 8 साल काः इसके बारे में 8 अनोखी बातें जानें

व्हाट्सऐप हुआ 8 साल काः इसके बारे में 8 अनोखी बातें जानें
ख़ास बातें
  • 24 फरवरी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप को लॉन्च किया गया था
  • यह ख़ासकर भारत और ब्राज़ील जैसे उभरते मार्केट में ज़्यादा लोकप्रिय है
  • व्हाट्सऐप के दुनियाभर में 1.2 बिलियन यूज़र हैं
विज्ञापन
व्हाट्सऐप की आज आठवीं सालगिरह है। आज ही की तारीख, यानी 24 फरवरी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप को लॉन्च किया गया था। इस मौके पर कंपनी ने दुनियाभर के यूज़र के लिए स्टेटस फ़ीचर को पूरी से बदल दिया है। यह ऐप हर लिहाज से ग्लोबल है। यह हर क्षेत्र लोगों को जोड़ने का काम करता है, चाहे वेश-भूषा और भाषा अलग ही क्यों ना हों। यह ख़ासकर भारत और ब्राज़ील जैसे उभरते मार्केट में ज़्यादा लोकप्रिय है। व्हाट्सऐप लॉन्च की आठवीं सालगिरह पर आए हम आपको इस ऐप के बारे में बताते हैं वो आठ बातें जो चौंकाने वाली हैं।

व्हाट्सऐप के 1.2 बिलियन यूज़र
व्हाट्सऐप के पास 1.2 बिलियन मासिक एक्टिव यूज़र हैं। इसकी जानकारी व्हाट्सऐप के प्रोडक्ट मैनेजर रैंडल सराफा ने गैजेट्स 360 को पिछले हफ्ते दी थी। मैसेजिंग ऐप ने फरवरी 2016 में घोषणा की थी कि एक बिलियन से ज़्यादा लोग व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते हैं। एक आंकड़ा एक साल में 20 फीसदी बढ़ गया।

हर दिन भेजे जाते हैं 50 बिलियन व्हाट्सऐप मैसेज
व्हाट्सऐप यूज़र हर दिन 50 बिलियन से ज़्यादा मैसेज भेजते हैं। यह जानकारी कंपनी ने दी है। नए साल के मौके पर सिर्फ भारत में ही 14 बिलियन से ज़्यादा मैसेज भेजे गए थे। इस आंकड़ें में 3.1 बिलियन तस्वीरें, 700 मिलियन जिफ और 610 मिलियन वीडियो शामिल हैं। वहीं, दिवाली के दिन कुल 8 बिलियन मैसेज भेजे गए थे।

व्हाट्सऐप पर हर दिन 80 मिलियन जिफ भेजे जाते हैं
व्हाट्सऐप ने नवंबर 2016 में हर यूज़र के लिए मैसेज में जिफ इमेज भेजने की सुविधा दी थी। फ़ीचर को लॉन्च करने के तीन महीने के अंदर ही अब औसतन हर दिन 80 मिलियन जिफ मैसेज के तौर पर भेजे जाते हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि नए साल जैसे खास मौकों पर इसकी संख्या बहुत ज़्यादा होती है।

व्हाट्सऐप पर हर दिन 3.3 बिलियन फोटो होते हैं शेयर
कंपनी ने बताया कि दुनिया भर में व्हाट्सऐप यूज़र हर दिन औसतन 3.3 बिलियन फोटो साझा करते हैं। दावा किया गया है कि यह पिछले साल की तुलना में दोगुना है।

व्हाट्सऐप पर हर दिन 760 मिलियन वीडियो होते हैं साझा
व्हाट्सऐप पर शेयर किए जाने वाले वीडियो की संख्या में तिगुनी बढ़त देखने को मिली है। अब हर दिन औसतन 760 मिलियन वीडियो साझा किए जाते हैं।

भारत व्हाट्सऐप के लिए सबसे बड़ा मार्केट
भारत में व्हाट्सऐप के पास 160 मिलियन यूज़र हैं। यह कंपनी के लिए सबसे बड़ा मार्केट है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट नीरज अरोड़ा भारत में वीडियो कॉलिंग फ़ीचर लॉन्च करते वक्त इस आंकड़े का खुलासा किया था।

हर दिन औसतन 100 मिलियन से ज़्यादा व्हाट्सऐप वीडियो कॉल
हर दिन औसतन 100 मिलियन से ज़्यादा वॉयस कॉल व्हाट्सऐप के ज़रिए किए जाते हैं। जिसका फायदा यूज़र को आर्थिक तौर पर मिलता है।

हर दिन औसतन 200 मिलियन वॉयस मैसेज भेजे जाते हैं
व्हाट्सऐप यूज़र हर दिन 200 मिलियन से ज़्यादा वॉयस मैसेज भेजते हैं। टेलीकॉम कंपनियों के लिए यह आंकड़ा अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »